फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US think-tank FAS report India Atomic power Over 160 weapons ready 730 kg plutonium know details in hindi

अमेरिकी थिंकटैंक एफएएस की रिपोर्ट: 160+ हथियार तैयार किए जा चुके; 730 किलो प्लूटोनियम मौजूद; और क्या खास?

Fri, 11 Sep 2026 10:12 AM IST
ज्योति भास्कर एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन। Published by: ज्योति भास्कर Updated Fri, 11 Sep 2026 10:12 AM IST
सार

अमेरिकी थिंकटैंक एफएएस की रिपोर्ट के मुताबिक भारत 160 से अधिक परमाणु हथियार तैयार कर चुका है। देश के पास लगभग 730 किलो प्लूटोनियम मौजूद है। मौजूदा भंडार से 35 और हथियार बनाए जा सकते हैं।

विज्ञापन
US think-tank FAS report India Atomic power Over 160 weapons ready 730 kg plutonium know details in hindi
भारत 190 परमाणु हथियारों से लैस (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला-एजेंसी

विस्तार

भारत के परमाणु शस्त्रागार में अनुमानित रूप से 190 एटमी हथियार हैं, जिनमें नई मिसाइलों के लिए तैयार किए जा रहे 30 अतिरिक्त हथियार भी शामिल हैं। यही नहीं, उसके पास करीब 35 परमाणु हथियार तैयार करने लायक प्लूटोनियम भी रिजर्व भंडार में है।

विज्ञापन


यह बात अमेरिका के एक गैर-सरकारी थिंकटैंक फेडरेशन ऑफ अमेरिकन साइंटिस्ट्स (एफएएस) ने अपनी ताजा रिपोर्ट में कही है। एफएएस ने यह अनुमान ओपन सोर्स पर उपलब्ध जानकारी, सरकारी डाटा और कमर्शियल सैटेलाइट से मिली तस्वीरों के विश्लेषण के आधार पर लगाया है। एफएएस के न्यूक्लियर इंफॉर्मेशन प्रोजेक्ट के निदेशक हंस क्रिस्टेनसेन के बुधवार को प्रकाशित लेख में कहा गया है कि भारत अपने परमाणु शस्त्रागार को लगातार आधुनिक बना रहा है।
विज्ञापन


730 किलो प्लूटोनियम मौजूद
एफएएस के मुताबिक, 2026 की शुरुआत तक इंटरनेशनल पैनल ऑन फिसाइल मटेरियल्स का अनुमान था कि भारत ने लगभग 730 किलोग्राम हथियार-ग्रेड प्लूटोनियम का उत्पादन किया है।  यह सैद्धांतिक रूप से 140 से 225 के बीच परमाणु हथियार बनाने के लिए पर्याप्त होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परमाणु भंडार में वृद्धि की संभावना
लेख में कहा गया, भारत करीब 190 हथियार असेंबल कर चुका है। लेकिन यह सिर्फ अनुमानित संख्या है, क्योंकि हथियार में कितना प्लूटोनियम इस्तेमाल होगा, यह काफी हद तक उसके डिजाइन पर निर्भर करता है।

जमीन, हवा और समुद्र में बढ़ रही ताकत
एफएएस के मुताबिक, भारत जमीन, हवा और समुद्र तीनों माध्यमों से परमाणु हथियार इस्तेमाल करने की क्षमता विकसित कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed