{"_id":"639a27f20bbae56cc60f560e","slug":"us-temporarily-make-available-an-additional-64-716-h-2b-visas-for-fiscal-year-2023","type":"story","status":"publish","title_hn":"US Visa: अमेरिका 2023 में जारी करेगा 64,716 अतिरिक्त एच-2बी वीजा, जानिए क्यों","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US Visa: अमेरिका 2023 में जारी करेगा 64,716 अतिरिक्त एच-2बी वीजा, जानिए क्यों
Thu, 15 Dec 2022 01:16 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Thu, 15 Dec 2022 01:16 AM IST
सार
यूएस सिटिजनशिप एंड इमिग्रेशन सर्विसेज (यूएससीआईएस) के इस कदम से भारतीयों पर कोई खास असर पड़ने की संभावना नहीं है क्योंकि उनमें से ज्यादातर इस बीजा को नहीं चुनते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका अस्थायी तौर पर वित्त वर्ष 2023 के लिए अतिरिक्त 64,716 एच-2बी वीजा उपलब्ध कराएगा। वीजा की यह श्रेणी अकुशल विदेशी कामगारों के लिए है। अमेरिका कंपनियां व्यस्त सत्र के दौरान अपनी श्रम जरूरतों के लिए योजना बना सकें इसके लिए यह कदम उठाया गया है। एच-2बी वीजा नियोक्ताओं को सीमित समय के लिए अमेरिका में गैर-कृषि श्रम या सेवाओं के लिए विदेशी कर्मचारियों को अस्थायी रूप से नियुक्त करने की अनुमति देता है।
यूएस सिटिजनशिप एंड इमिग्रेशन सर्विसेज (यूएससीआईएस) के इस कदम से भारतीयों पर कोई खास असर पड़ने की संभावना नहीं है क्योंकि उनमें से ज्यादातर इस बीजा को नहीं चुनते हैं। भारतीय आमतौर पर एच-2बी वीजा के लिए आवेदन नहीं देते। ऐसा इसलिए क्योंकि अमेरिका जाने वाले ज्यादातर भारतीय उच्च कौशल वाले पेशेवर होते हैं जिन्हें अमेरिकी कंपनियां ऐसी विशिष्ट भूमिकाओं जिनमें सैद्धांतिक या तकनीकी विशेषज्ञता की जरूरत होती है, के लिए रखती हैं। इस तरह के आव्रजन के लिए एच-1बी वीजा होता है।यूएससीआईएस ने एक बयान में कहा कि गृह सुरक्षा विभाग और श्रम विभाग एक अस्थायी नियम जारी कर रहे हैं जिसके तहत वित्त वर्ष 2022-2023 में 64,716 अतिरिक्त एच-2बी अस्थायी गैर-कृषि कामगार वीजा उपलब्ध हो सकेंगे। ये अतिरिक्त वीजा उन अमेरिकी नियोक्ताओं के अनुरोध को ध्यान में रखते हुए जारी किए जा रहे हैं जिन्हें 15 सितंबर, 2023 से पहले अतिरिक्त कामगारों की जरूरत है।