फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Supreme Court likely to uphold federal law imposing ban on TikTok news in hindi

US: अमेरिका में 19 जनवरी के बाद टिकटॉक पर प्रतिबंध, संघीय कानून को बरकरार रखने के पक्ष में अधिकांश न्यायाधीश

Sat, 11 Jan 2025 02:20 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 11 Jan 2025 02:20 PM IST
सार

टिकटॉक की तरफ पेश हुए वकील जेफरी फिशर ने कहा कि यह कानून इतिहास, संस्कृति और काम करने के अधिकार के खिलाफ था। 
 

विज्ञापन
US Supreme Court likely to uphold federal law imposing ban on TikTok news in hindi
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका में 19 जनवरी के बाद से वीडियो शेयरिंग एप टिकटॉक पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को अधिकांश न्यायाधीश उस संघीय कानून को बरकरार रखने के पक्ष में दिखे, जहां 19 जनवरी के बाद से टिकटॉक पर प्रतिबंध लग जाएगा। टिकटॉक बनाम गारलैंड वह कानूनी मामला है जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को अमेरिकी सरकार की
विज्ञापन

तीन शाखाओं के खिलाफ खड़ा करता है। इनका एक समान विचार है कि ऐप राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा करता है। 

सुनवाई के दौरान वकीलों ने क्या कहा?
सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश जॉन रॉबर्ट्स ने कहा, "क्या हमें इस तथ्य तो नजरअंदाज करना चाहिए कि टिकटॉक की पैरेंट कंपनी कोई खुफिया काम कर रही है? जस्टिस ब्रेट कवानघ ने बताया कि अमेरिकियों पर विदेशी डाटा संग्रह की चिंताएं बहुत अधिक थी। जस्टिस एमी कोनी बैरेट ने कहा, कानून टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाने के लिए नहीं कहता। कानून बाइटडांस को पीछे हटने के लिए कह रहा है। अगर ऐसा हो जाता तो हम यहां नहीं होते।" 
विज्ञापन


स्टार्क पिक्चर के क्रिएटर फ्रैंसिस्को ने कहा, "हम जोखिमों पर विवाद नहीं कर रहे। सरकार ने इसे रोकने के लिए जो उपाय अपनाए हैं, हम उस पर विवाद कर रहे हैं। टिकटॉक की तरफ पेश हुए वकील जेफरी फिशर ने कहा, यह कानून इतिहास, संस्कृति और काम करने के अधिकार के खिलाफ था।"
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका में 2023 में लगा था टिकटॉक पर प्रतिबंध
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टिकटॉक पर बैन लगाने के लिए हाल ही में एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए थे। हालांकि, उन्होंने बाद में कहा कि वे इसे बचाना चाहते हैं। न्यायाधीशों ने ट्रंप प्रशासन को इस पर सोचने के लिए  कुछ समय देने की संभावना पर चर्चा की। बता दें कि भारत, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और ताइवान ने पहले ही टिकटॉक पर प्रतिबंध लगा दिया है। 2023 की शुरुआत में बाइडन प्रशासन ने टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed