{"_id":"618848c5ddb2847d8771a4e8","slug":"us-supported-india-britain-solar-grid-initiative","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलवायु परिवर्तन: भारत-ब्रिटेन के सोलर ग्रिड पहल में अमेरिका भी साथ आया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
जलवायु परिवर्तन: भारत-ब्रिटेन के सोलर ग्रिड पहल में अमेरिका भी साथ आया
Mon, 08 Nov 2021 03:32 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, लंदन।
एजेंसी, लंदन।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 08 Nov 2021 03:32 AM IST
सार
अमेरिकी ऊर्जामंत्री जेनिफर ग्रैनहोम ने कहा कि अमेरिका जलवायु वार्ता में लौटने और इस नई पहल में साझीदार बनने के लिए उत्साहित है।
विज्ञापन
कॉप26 के दौरान ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन से बात करते मोदी
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ग्लासगो जलवायु परिवर्तन सम्मेलन कॉप26 में वैश्विक ऊर्जा ग्रिड की भारत की पहल का अमेरिका ने समर्थन किया है। भारत, ब्रिटेन के साथ अमेरिका ने भी इस पहल में साझेदारी की है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि पिछले हफ्ते हरित ग्रिड पहल के तहत पीएम मोदी ने एक सूर्य, एक विश्व एक ग्रिड का का प्रस्ताव दिया था। अमेरिकी ऊर्जामंत्री जेनिफर ग्रैनहोम ने कहा कि अमेरिका जलवायु वार्ता में लौटने और इस नई पहल में साझीदार बनने के लिए उत्साहित है।
विज्ञापन
इसका मकसद दुनिया में सोलर एनर्जी से चलने वाले सभी ग्रिड को एक साथ जोड़ना है। यह बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना होगी। दरअसल,भारत- ब्रिटेन अपनी अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) भागीदारी को आगे बढ़ाने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन