फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US strikes target 5 facilities linked to Iranian-backed Shia militia in Iraq and Syria

इराक और सीरिया में ईरान समर्थित बलों पर अमेरिकी हमला, 25 लड़ाकों की मौत, 51 घायल

Tue, 31 Dec 2019 03:38 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Tue, 31 Dec 2019 03:38 AM IST
विज्ञापन
US strikes target 5 facilities linked to Iranian-backed Shia militia in Iraq and Syria
हवाई हमला - फोटो : Social Media

अमेरिकी सेना ने ईरान समर्थित गुट से संबंधित इराक और सीरिया के पांच ठिकानों को निशाना बनाते हुए हवाई हमले किए। इन हमलों में करीब 25 लड़ाकों के मारे जाने की सूचना है। यह हमला दो दिन पूर्व एक रॉकेट हमले में अमेरिका के असैन्य ठेकेदार के मारे जाने के बाद किया गया। अमेरिकी हमलों से पूर्व बगदाद के पास अमेरिका के एक सैन्य ठिकाने के नजदीक चार रॉकेट भी गिरे।

विज्ञापन


तेहरान समर्थित हाशेद अल-शाबी अर्द्धसैन्य बल के एक अधिकारी ने अमेरिकी हमले में ईरान समर्थित 25 लड़ाकों के मारे जाने और 51 के जख्मी होने की पुष्टि की है। मृतकों की संख्या अभी और बढ़ सकती है। पेंटागन के एक प्रवक्ता ने बताया, ‘कतैैब हिजबुल्ला के इराकी ठिकानों पर हमलों के जवाब में गठबंधन बलों और अमेरिकी सेना ने इराक व सीरिया में हिजबुल्ला के अड्डों के खिलाफ सटीक रक्षात्मक हमले किए।’
विज्ञापन


अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने बताया कि उसने इराक में तीन और सीरिया में दो आतंकी के ठिकानों को निशाना बनाया है। पेंटागन के मुख्य प्रवक्ता जोनाथन हॉफमैन ने कहा, ये हवाई हमले एयरफोर्स एफ-15ई लड़ाकू विमानों के जरिए हथियार भंडारण केंद्रों और कमांड पोस्टों पर किए गए जिनका इस्तेमाल अमेरिका व गठबंधन बलों पर हमला करने के लिए किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

ईरान ने हमलों को आतंक का समर्थन बताया

ईरान ने अमेरिका द्वारा इराक और सीरिया पर किए हवाई हमलों को आतंकवाद के लिए उसका समर्थन करार दिया। ईरान सरकार के प्रवक्ता अब्बास मौसवी ने सोमवार को कहा कि इन हमलों ने आईएस से लड़ने के अमेरिकी दावों को एक बार फिर झूठा साबित किया है, क्योंकि अमेरिका ने उन ठिकानों को निशाना बनाया है जहां से आईएस आतंकियों को भारी नुकसान पहुंचाया जा रहा था। मौसवी ने कहा, इस क्षेत्र में विदेशी ताकतों की मौजूदगी असुरक्षा व तनाव का कारण थी और अमेरिका को अपनी कब्जे वाली उपस्थिति को खत्म करना होगा।

 सोमालिया में अमेरिकी हवाई हमले में चार आतंकी ढेर

अमेरिकी सेना ने अफ्रीकी देश सोमालिया में सक्रिय अल शबाब के दो आतंकी ठिकानों पर हवाई हमले किए, जिसमें चार आतंकी ढेर हो गए। अमेरिकी अफ्रीकी कमान के मुताबिक पहला हमला कुनयो बारो में किया गया जहां दो आतंकवादी मारे गए और दो वाहन नष्ट हो गए वहीं दूसरा हमला कलियो बारो में किया गया जहां दो अन्य आतंकवादी मारे गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed