फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US State Secretary Blinken praised PM Modi leadership India has made remarkable achievements

Davos: अमेरिकी विदेश मंत्री ने की PM मोदी की सराहना, कहा- उनके नेतृत्व भारत ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं

Thu, 18 Jan 2024 06:49 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दावोस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दावोस Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 18 Jan 2024 06:49 AM IST
सार

दावोस में एक साक्षात्कार के दौरान ब्लिंकन से भारत के बारे में सवाल पूछा गया, जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि भारत लगातार असाधारण सफलता की कहानी लिख रहा है। हम उन उल्लेखनीय उपलब्धियों के भी गवाह हैं, जो पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने प्राप्त किया है।

विज्ञापन
US State Secretary Blinken praised PM Modi leadership India has made remarkable achievements
अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। भारत पीएम मोदी के नेतृत्व में असाधारण सफलता की कहानी लिख रहा है। यह कहना है अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन का। ब्लिकंन फिलहाल दावोस में हैं। दरअसल, यूरोपीय देश स्विट्जरलैंड के दावोस में विश्व आर्थिक मंच शिखर सम्मेलन-2024 आयोजित किया जा रहा है, जिसमें भारत सहित तमाम देशों के वरिष्ठ मंत्री और नेता शामिल हैं। 

विज्ञापन

हम एक-दूसरे पर विश्वास करते है
दावोस में एक साक्षात्कार के दौरान ब्लिंकन से भारत के बारे में सवाल पूछा गया, जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि भारत लगातार असाधारण सफलता की कहानी लिख रहा है। हम उन उल्लेखनीय उपलब्धियों के भी गवाह हैं, जो पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने प्राप्त किया है। भारत अब नई जगह पर है। भारत अब नए स्तर पर है। प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति जो बाइडन लगातार विकास पर काम कर रहे हैं। हम दोनों देश कई क्षेत्रों में एक-दूसरे के साथ काम कर रहे हैं। हम एक-दूसरे पर विश्वास करते हैं। 

विज्ञापन

 

 

सवाल- हिंदू राष्ट्रवाद का उदय भारत के लिए चिंता का विषय, ब्लिकंन का जवाब
ब्लिंकन ने कहा कि अमेरिका और भारत हमेशा बातचीत करते रहते हैं और इनमें लोकतंत्र और मौलिक अधिकारों से जुड़े सभी पहलू शामिल हैं। उन्होंने कहा हम निरंतर और बहुत वास्तविक बातचीत करते रहते हैं। ब्लिंकन ने ये बातें उस सवाल के जवाब में कहीं जिसमें पूछा गया था कि मोदी के शासन में देश की मजबूत आर्थिक प्रगति और आधारभूत संरचना निर्माण के बावजूद क्या हिंदू राष्ट्रवाद का उदय भारत के लिए चिंता का विषय है।

बाइडन भी मांग चुके हैं मोदी का ऑटोग्राफ
यह पहली दफा नहीं है कि अमेरिका के किसी वरिष्ठ अधिकारी ने भारत और पीएम मोदी की प्रशंसा की हो। पिछले साल जापान में आयोजित एक कार्यक्रम में खुद अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने पीएम मोदी से मुलाकात की थी। बाइडन जिस खुशी और गौरव के साथ पीएम मोदी से गले मिले, यह वैश्विक दृष्टि से काफी बड़ी बात है। इस दौरान बाइडन ने पीएम मोदी से कहा था कि आपकी प्रसिद्धि अमेरिका में बहुत अधिक है। मुझे आपका आपका ऑटोग्राफ लेना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed