{"_id":"61683f4f1b451d757675ddeb","slug":"us-state-department-announces-two-rewards-for-information-regarding-pakistani-national-and-human-smuggler-abid-ali-khan","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका का फैसला: पाकिस्तानी मानव तस्कर के खिलाफ 10-10 लाख डॉलर के इनाम का एलान किया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका का फैसला: पाकिस्तानी मानव तस्कर के खिलाफ 10-10 लाख डॉलर के इनाम का एलान किया
Thu, 14 Oct 2021 08:02 PM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 14 Oct 2021 08:02 PM IST
सार
अमेरिका ने पाकिस्तानी मानव तस्कर आबिद अली खान को लेकर जानकारी देने पर 10-10 लाख डॉलर के दो पुरस्कारों का एलान किया है।
विज्ञापन
US State Department spokesperson Ned Price
- फोटो : ANI (File)
विस्तार
अमेरिका के विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने गुरुवार को कहा कि विदेश विभाग ने आज पाकिस्तानी नागरिक और मानव तस्कर आबिद अली खान के संबंध में जानकारी को लेकर दो पुरस्कारों का एलान किया है। इसके तहत पहला पुरस्कार 10 लाख अमेरिकी डॉलर तक का है, यह ली खान की गिरफ्तारी करवाने वाली जानकारी देने पर दिया जाएगा।
विज्ञापन
वहीं, दूसरा 10 लाख डॉलर का पुरस्कार अली खान के मानव तस्करी गिरोह के वित्तीय व्यवधान की जानकारी देने पर दिया जाएगा। प्राइस ने कहा कि अली खान कथित तौर पर एक पाकिस्तान आधारित तस्करी नेटवर्क संचालित करता है, जो भुगतान के बदले में मध्य पूर्व और दक्षिण-पश्चिम एशिया से बिना दस्तावेज वाले व्यक्तियों को अमेरिका में प्रवेश करवाता है।
विज्ञापन