{"_id":"697ebb0108724f6a8c0f0bf4","slug":"us-special-envoy-witkoff-holds-productive-constructive-talks-with-russian-counterpart-for-peaceful-resolut-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूक्रेन युद्ध खत्म करने की कोशिशें तेज: अमेरिका और रूस के बीच हुई सकारात्मक बातचीत, शांति की बढ़ी उम्मीदें","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
यूक्रेन युद्ध खत्म करने की कोशिशें तेज: अमेरिका और रूस के बीच हुई सकारात्मक बातचीत, शांति की बढ़ी उम्मीदें
Sun, 01 Feb 2026 08:01 AM IST
पवन पांडेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, फ्लोरिडा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, फ्लोरिडा
Published by: पवन पांडेय
Updated Sun, 01 Feb 2026 08:01 AM IST
सार
करीब चार साल से चल रहे रूस-यूक्रेन युद्ध में पहली बार साफ संकेत मिल रहे हैं कि बातचीत के जरिये समाधान निकल सकता है। दरअसल, अमेरिकी विशेष दूत और रूसी प्रतिनिधि के बीच फ्लोरिडा में सकारात्मक बातचीत हुई है। अब आने वाले दिनों में यह साफ होगा कि ये कूटनीतिक प्रयास युद्ध रोकने में कितने सफल होते हैं।
विज्ञापन
स्टीव विटकॉफ, अमेरिकी विशेष दूत
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूक्रेन युद्ध को खत्म करने की दिशा में अमेरिका और रूस के बीच एक अहम बातचीत हुई है। अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और रूस के विशेष दूत किरिल दिमित्रिएव के बीच हुई इस बैठक को दोनों पक्षों ने सकारात्मक और उपयोगी बताया है। यह बैठक अमेरिका के फ्लोरिडा में हुई, जहां दोनों देशों ने यूक्रेन युद्ध का शांतिपूर्ण समाधान निकालने पर चर्चा की। बातचीत के बाद विटकॉफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि रूस शांति की दिशा में काम करने को तैयार दिख रहा है। अमेरिकी विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ने इस पहल के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड की तारीफ की और कहा कि उनकी अगुवाई में अमेरिका स्थायी और लंबे समय तक टिकने वाली शांति चाहता है।
यह भी पढ़ें - US: मिनेसोटा में जारी रहेगा ट्रंप का अप्रवासन अभियान, अदालत ने ठुकराई राज्य सरकार की मांग; जानें पूरा मामला
बैठक में कौन-कौन शामिल था?
अमेरिकी पक्ष की ओर से इस बैठक में अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट, ट्रंप के दामाद जेरेड कुश्नर और व्हाइट हाउस के वरिष्ठ सलाहकार जोश ग्रुएनबाम भी मौजूद थे।
विज्ञापन
ट्रंप ने कहा- समझौते के करीब हैं
इससे एक दिन पहले राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा था कि रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने की दिशा में अच्छी प्रगति हो रही है। हालांकि उन्होंने यह भी माना कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच गहरी दुश्मनी शांति की राह को मुश्किल बना रही है। ट्रंप ने कहा, 'जेलेंस्की और पुतिन एक-दूसरे से नफरत करते हैं, इससे बातचीत मुश्किल होती है, लेकिन मुझे लगता है कि हम समझौते के बहुत करीब हैं।'
यह भी पढ़ें - UK-Japan: चीन के बढ़ते प्रभाव के बीच जापान-ब्रिटेन की नई रणनीति, साइबर सुरक्षा और खनिज पर मजबूत साझेदारी
पुतिन अस्थायी हमले रोकने पर सहमत
ट्रंप ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने हाल ही में पुतिन से फोन पर बात की थी और कड़ाके की सर्दी को देखते हुए एक हफ्ते तक कीव और अन्य शहरों पर हमले रोकने का अनुरोध किया था।
ट्रंप के मुताबिक, पुतिन ने इस अनुरोध को मान लिया।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अब अबू धाबी में यूक्रेन और रूस के प्रतिनिधियों के बीच दूसरे दौर की बातचीत होने वाली है, जिसमें अमेरिका मध्यस्थ की भूमिका निभाएगा। इन वार्ताओं में युद्ध खत्म करने के लिए अमेरिका समर्थित योजना पर चर्चा होगी।
अन्य वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन