फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US shutdown Republican leaders JD Vance Karoline Leavitt leveling serious allegations against Democrats

अमेरिका में शटडाउन: अवैध अप्रवासी पर सियासी टकराव हुआ तेज, रिपब्लिकन नेताओं ने डेमोक्रेट्स पर लगाए गंभीर आरोप

Thu, 02 Oct 2025 03:31 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: शुभम कुमार Updated Thu, 02 Oct 2025 03:31 AM IST
सार

अमेरिका में बंद परे सरकारी कामकाज के बीच सियासी टकराव अब तेज हो गया है।रिपब्लिकन नेताओं का आरोप है कि डेमोक्रेट्स गैरकानूनी प्रवासियों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं दिलाने की शर्त पर बजट रोक रहे हैं। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने इसे डेमोक्रेट्स की जिद बताया।

विज्ञापन
US shutdown Republican leaders JD Vance Karoline Leavitt leveling serious allegations against Democrats
उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका में एक बार फिर संघीय सरकार का शटडाउन हो गया है, जिसके चलते अमेरिका भर में एक बड़ा सियासी तूफान खड़ा हो गया है। रिपब्लिकन नेताओं ने डेमोक्रेट्स पर आरोप लगाया है कि वे गैरकानूनी प्रवासियों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं देने की शर्त पर बजट पास होने से रोक रहे हैं। वहीं, डेमोक्रेट्स का कहना है कि रिपब्लिकन जरूरी खर्चों को राजनीतिक बहस का मुद्दा बना रहे हैं। ऐसे में अब इस मामले में व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट और अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का बयान सामने आया है। दोनों नेताओं ने जमकर डेमोक्रेट्स नेताओं पर निशाना साधा और इस शटडाउन के लिए उनकी नीति को जिम्मेदार बताया। 

विज्ञापन


क्या कहा कैरोलिन लेविट ने?
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव ने कहा कि कैरोलिन लेविट ने कहा कि रिपब्लिकन सांसदों ने एक साफ-सुथरा और सीधा बिल पास किया था जिससे सरकार को 21 नवंबर तक फंडिंग मिलती रहती। यह वही बिल है जो डेमोक्रेट्स ने छह महीने पहले भी मंजूर किया था, बस महंगाई को देखते हुए इसमें थोड़ा बदलाव किया गया था। फिर भी डेमोक्रेट सीनेटरों ने इसे नकार दिया।
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि जब डेमोक्रेट्स सत्ता में थे, तब उन्होंने ऐसे बिल 13 बार पास किए थे। लेकिन इस बार उन्होंने बिल को इसलिए नहीं पास होने दिया क्योंकि रिपब्लिकन पार्टी गैरकानूनी तरीके से अमेरिका आए लोगों (इलीगल इमिग्रेंट्स) को मुफ्त हेल्थ केयर देने के खिलाफ है। लेविट ने कहा कि हम नहीं चाहते कि अमेरिकी टैक्सपेयर्स का पैसा ऐसे लोगों पर खर्च हो जो कानून तोड़कर यहां आए हैं। अमेरिका पहले ही 37 ट्रिलियन डॉलर के कर्ज में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- US Shutdown: अमेरिका में सात साल बाद क्योंं बंद हुआ सरकार का कामकाज, क्या होता है शटडाउन; इसका असर क्या होगा?

अब जानिए जेडी वेंस ने क्या कहा?
इस मामले में उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने भी डेमोक्रेट्स पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि डेमोक्रेट्स कहते हैं कि वे दवाओं की कीमतें कम करना चाहते हैं। जब राष्ट्रपति ने दवा कंपनियों से बातचीत कर दवाएं सस्ती करने की कोशिश की, तो डेमोक्रेट्स ने कोई मदद नहीं की। अब वे सरकार को इसलिए शटडाउन कर रहे हैं क्योंकि हम गैरकानूनी प्रवासियों को अरबों डॉलर की मुफ्त हेल्थ केयर नहीं देना चाहते।

वेंस ने आगे कहा कि कुछ डेमोक्रेट सांसद और ज्यादातर रिपब्लिकन इस फंडिंग बिल के पक्ष में थे, लेकिन डेमोक्रेट पार्टी का एक धड़ा, जिसमें नेता चक शूमर और एलेक्जेंड्रिया ओकासियो-कोर्टेज जैसे नाम शामिल हैं, ने इस पर अड़ंगा लगा दिया।

समझिए क्यों बंद हुआ अमेरिका सरकार का कामकाज?
गौरतलब है कि अमेरिकी सरकार का कामकाज बंद हो गया है। रिपब्लिकन सांसदों ने 21 नवंबर तक सरकार को अल्पकालिक तौर पर फंड करने के लिए विधेयक पेश किया था, लेकिन वह भी पारित नहीं हो सका। डेमोक्रेट सांसदों ने इस बिल का विरोध किया, जिसके बाद ट्रंप सरकार के दूसरे कार्यकाल में पहली बार सरकारी फंडिंग रुक गई और शटडाउन हो गया।

ये भी पढ़ें:- US: पहले मंगवाई माफी और अब सुरक्षा का एलान, कतर को इस्राइली मिसाइल से बचाएंगे ट्रंप; आदेश पर किए हस्ताक्षर

आम लोगों पर क्या है इसका असर?
बात अगर इस शटडाउन के आम लोगों पर असर की करें तो सरकार का कामकाज बंद होने से अमेरिका में कई जरूरी सेवाएं रुक गई हैं। लाखों सरकारी कर्मचारी तनख्वाह के बिना काम कर रहे हैं या छुट्टी पर भेज दिए गए हैं। पासपोर्ट सेवाएं, वीजा प्रोसेसिंग, कई हेल्थ और एजुकेशन प्रोग्राम भी प्रभावित हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed