फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Shutdown Ends: Senate Passes Bill to Reopen Government, House Vote Next

US Shutdown: अमेरिका में जल्द खत्म होगा सरकारी शटडाउन, सीनेट ने पास किया विधेयक; अब इसे सदन भेजा गया

Tue, 11 Nov 2025 08:54 AM IST
शिवम गर्ग वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: शिवम गर्ग Updated Tue, 11 Nov 2025 08:54 AM IST
सार

अमेरिका में 41 दिन से चल रहा सरकारी शटडाउन अब समाप्ति के करीब है। सीनेट की मंजूरी के बाद अब नजरें हाउस की वोटिंग पर टिकी हैं। अगर वहां से भी हरी झंडी मिलती है, तो अमेरिका में ठप पड़े सरकारी कामकाज जल्द ही पटरी पर लौट आएंगे।

विज्ञापन
US Shutdown Ends: Senate Passes Bill to Reopen Government, House Vote Next
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका में 41 दिन से जारी सरकारी शटडाउन अब समाप्ति की ओर है। सोमवार को सीनेट ने सरकार को दोबारा खोलने वाला बिल पास कर दिया है। यह कदम देश के इतिहास के सबसे लंबे शटडाउन को खत्म करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। अब यह बिल हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में जाएगा, जहां सांसदों के लौटने के बाद इस पर अंतिम वोटिंग होगी। वहां से मंजूरी मिलने के बाद राष्ट्रपति ट्रंप के हस्ताक्षर के साथ यह कानून बन जाएगा और सरकारी कामकाज फिर से शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन


6 हफ्तों की जद्दोजहद के बाद 60-40 से पास हुआ बिल
सोमवार को हुई वोटिंग में बिल 60-40 के अनुपात से पारित हुआ। यह वोटिंग एक लंबे राजनीतिक गतिरोध के बाद हुई, जो छह हफ्तों से ज्यादा चला। डेमोक्रेट्स की मांग थी कि रिपब्लिकन पार्टी 1 जनवरी से खत्म होने वाले हेल्थकेयर टैक्स क्रेडिट्स को बढ़ाने पर बातचीत करे, लेकिन रिपब्लिकन सांसदों ने ऐसा करने से इनकार कर दिया। आखिरकार, पांच मध्यमार्गी डेमोक्रेट्स ने पक्ष बदलते हुए बिल के समर्थन में वोट दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- US: व्हाइट हाउस में सीरियाई राष्ट्रपति अल शरा का भव्य स्वागत, ट्रंप के साथ मुलाकात; इन मुद्दों पर हुई बातचीत
विज्ञापन
विज्ञापन


शटडाउन से ठप हुई थी सेवाएं
शटडाउन के कारण लाखों संघीय कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला, खाद्य सहायता बाधित हुई और हवाई यात्रा में भारी देरी देखने को मिली। इन हालातों ने सरकार पर भारी दबाव डाला कि जल्द से जल्द समझौता किया जाए।


ट्रंप बोले- ‘देश जल्द ही खुल जाएगा’
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बिल के समर्थन में बयान देते हुए कहा हम बहुत जल्द अपना देश दोबारा खोलने जा रहे हैं। उनका यह बयान बिल पास होने के तुरंत बाद आया, जिससे संकेत मिला कि व्हाइट हाउस भी इस समझौते के पक्ष में है।

ये भी पढ़ें:- US Election: ट्रंप की राजनीतिक कृपा... खुद के सहयोगियों की दी माफी; 2020 चुनाव को पलटने की साजिश में थे शामिल

हाउस स्पीकर ने दी त्वरित वापसी की अपील
हाउस स्पीकर माइक जॉनसन ने सांसदों से जल्द से जल्द वॉशिंगटन लौटने की अपील की है ताकि बिल पर वोटिंग कराई जा सके। उन्होंने कहा यात्रा में देरी के बावजूद हमें तुरंत काम पर लौटना चाहिए। हमें यह बिल जितनी जल्दी हो सके पास करना होगा। हाउस सितंबर के मध्य से अवकाश पर था, जब उसने सरकार को अस्थायी रूप से फंडिंग जारी रखने वाला बिल पारित किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed