US: शिकागो में तीन अलग-अलग घरों में गोलीबारी, आठ की मौत; आरोपी फरार, पुलिस ने मांगी लोगों से मदद
जोलिएट के पुलिस प्रमुख बिल इवांस ने बताया कि तीन अलग-अलग घरों में गोलीबारी के दौरान आठ लोगों की मौत हो गई है। आरोपी की पहचान करने के लिए स्थानीय लोगों से मदद मांगी जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ACTIVE INCIDENT (UPDATED) JANUARY 22, 2024 3:00 PM
At this moment, Detectives and Officers are conducting an active homicide investigation after Officers located multiple deceased individuals who had sustained gunshot wounds in two homes in the 2200 block of West Acres Road. pic.twitter.com/zOTKSjs0RC— Joliet Police Department (@JolietPolice) January 22, 2024विज्ञापन
जोलिएट के पुलिस प्रमुख बिल इवांस ने कहा, 'दो अलग-अलग घरों में गोलीबारी के दौरान सात लोगों की मौत हो गई है। पुलिस उसे ढूंढने की कोशिश कर रही है।' उन्होंने आगे कहा, 'मैं 29 साल से पुलिस की नौकरी कर रहा हूं और यह अबतक का सबसे दर्दनीय अपराधों में से एक है।' पुलिस विभाग ने बताया कि आरोपी लाल टोयोटा कैमरी चला रहा था और उन्होंने आरोपी की पहचान खतरनाक व्यक्ति के तौर पर की है। पुलिस ने स्थानीय लोगों से आरोपी की पहचान करने के लिए मदद मांगी है।
अधिकारियों के दावा किया कि आरोपी पीड़ितों को जानता था। मरने वालों में एक व्यक्ति का शव रविवार को विल काउंटी में मिला। वहीं सात अन्य लोगों की मौत सोमवार को हुई। अमेरिका में आए दिन गोलीबारी की घटना सामने आती रहती है। आंकड़ों के अनुसार, इस साल के पहले तीन हफ्ते में गोलीबारी में 875 लोगों की मौत हो चुकी है।