फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Shooting in Chicago on Halloween night several injured Police investigation on news in hindi

US: शिकागो में हैलोवीन की रात गोलीपारी की घटना, तीन बच्चों समेत 15 घायल

Tue, 01 Nov 2022 07:34 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, शिकागो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, शिकागो Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Tue, 01 Nov 2022 07:34 PM IST
सार

शिकागो दमकल विभाग ने बताया कि उसने घटनास्थल पर कम से कम 10 एंबुलेंस भेजी थीं। 

विज्ञापन
US Shooting in Chicago on Halloween night several injured Police investigation on news in hindi
अमेरिका में गोलीबारी (प्रतीकात्मक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका में शिकागो स्थित गारफील्ड पार्क इलाके में हैलोवीन की रात को चलती कार से गोलीबारी की गई। इस शूटिंग में तीन बच्चों समेत 15 लोग घायल हो गए। शिकागो पुलिस के अधीक्षक डेविड ब्राउन ने बताया कि इस घटना में तीन साल, 11 साल और 13 साल के तीन नाबालिग घायल हुए हैं। बाकी पीड़ित वयस्क हैं और उनकी आयु 30 से लेकर 50 साल तक है। इसके अलावा एक व्यक्ति कार की चपेट में आने से घायल हो गया।
विज्ञापन


शिकागो दमकल विभाग ने बताया कि उसने घटनास्थल पर कम से कम 10 एंबुलेंस भेजी थीं। ब्राउन ने कहा कि चलती कार से हमलावरों ने रात करीब साढ़े नौ बजे गोलीबारी की। यह घटना पुलिस के निगरानी कैमरे में कैद हो गई जिसे पुलिस खंगाल रही है। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि वीडियो में कम से कम दो हमलावर दिखाई दिए हैं। हालांकि, हमलावरों की संख्या इससे अधिक हो सकती है। वे भीड़ पर अंधाधुंध गोलीबारी करते हुए दिखाई दिए। उन्होंने बताया कि घटना के पीछे के मकसद का अभी पता नहीं चला है। अभी किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed