फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US shooting at shopping mall in Texas

US: अमेरिका के टेक्सास में शॉपिंग मॉल में गोलीबारी, कम से कम नौ की मौत, पुलिस ने हमलावर को मार गिराया

Sun, 07 May 2023 09:11 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: गुलाम अहमद Updated Sun, 07 May 2023 09:11 AM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, टेक्सास में एक शॉपिंग मॉल में गोलीबारी हुई है, जिसमें बच्चों समेत कई लोग घायल हुए हैं। वहीं पुलिस ने संदिग्ध शूटर को ढेर कर दिया है।

विज्ञापन
US shooting at shopping mall in Texas
अमेरिका के टेक्सास में कुछ लोगों को हाथ ऊपर उठाकर मॉल से बाहर निकलते देखा गया। - फोटो : Social Media

विस्तार

अमेरिका में गोलीबारी की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। ताजा घटना टेक्सास की है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, टेक्सास में एक शॉपिंग मॉल में गोलीबारी हुई है, जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई और बच्चों समेत कई लोग घायल भी हुए हैं। अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि टेक्सास के एलेन में एलेन प्रीमियम आउटलेट्स मॉल में संदिग्ध हमलावर ने गोलीबारी की। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संदिग्ध शूटर को मार गिराया।

विज्ञापन


एलेन पुलिस विभाग ने एक बयान में कहा कि टेक्सास में एलेन प्रीमियम आउटलेट्स मॉल में एक बंदूकधारी की गोलीबारी में कम से कम नौ लोग मारे गए। वहीं सात लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जिसमें तीन की हालत गंभीर है। ट्विटर पर जारी बयान में कहा गया है कि मॉल में अब कोई खतरा नहीं है। एलेन पुलिस विभाग के अनुसार, अधिकारियों ने बंदूकधारी को मार गिराया है। एलेन पुलिस विभाग ने कहा कि कई सुरक्षा एजेंसियों की तत्वरित कार्रवाई ने बड़े खतरे को रोकने में मदद की। अब कोई खतरा नहीं है। 
विज्ञापन


कॉलिन काउंटी के प्रमुख अधिकारी (शेरिफ) के कार्यालय ने गोलीबारी की घटना में सात लोगों के घायल होने की आशंका जताई है। एलेन पुलिस विभाग ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लोगों से क्षेत्र में जाने से बचने की सलाह दी है। शेरिफ कार्यालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि मॉल में कुछ पीड़ित हैं। हालांकि, प्रवक्ता ने कहा कि फिलहाल उनकी स्थिति की जानकारी नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी सांसद कीथ सेल्फ ने कहा कि पुलिस ने मौके पर स्थिति को काबू कर लिया है। उन्होंने आगे कहा कि एक शूटर मार गिराया है और रिपोर्ट के अनुसार कई हताहत हैं। एक ट्वीट में, कीथ सेल्फ ने कहा कि आज एलेन प्रीमियम आउटलेट्स में हुई गोलीबारी की दुखद खबर से हम परेशान हो गए हैं। हमारी प्रार्थना पीड़ितों और उनके परिवारों प्रति संवेदना है। उन्होंने आगे कहा कि यह एक विकट परिस्थिति है, लेकिन घटनास्थल पर स्थिति नियंत्रण है। एक शूटर समेत और कई लोग हताहत हुए हैं। पुलिस अधिकारी लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। क्षेत्र की जनता को घरों में रहने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed