फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US sets up an alliance to help India in achieving its target of renewable energy goals

वॉशिंगटन: नवीकरणीय ऊर्जा का लक्ष्य पाने में भारत की मदद करेगा अमेरिका, कई देशों का बनाया समूह

Sat, 06 Mar 2021 05:29 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर अजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर अजाला, वॉशिंगटन Published by: प्रियंका तिवारी Updated Sat, 06 Mar 2021 05:29 PM IST
विज्ञापन
US sets up an alliance to help India in achieving its target of renewable energy goals
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

भारत का लक्ष्य साल 2030 तक करीब 450 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा का उत्पादन करना है। बाइडन प्रशासन के एक शीर्ष अधिकारी ने शुक्रवार को जानकारी दी कि अब अमेरिका यह लक्ष्य हासिल करने में भारत की मदद करेगा। 

विज्ञापन


इसके लिए अमेरिका ने कई देशों का एक गठजोड़ बनाया है। बताया जा रहा है कि इस महत्वाकांक्षी लक्ष्य को हासिल करने में करीब 600 अरब डॉलर की लागत आएगी।

जलवायु विषयों के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के विशेष दूत जॉन केरी ने विश्व के शीर्ष ऊर्जा सम्मेलन आईएचएस सीईआरए वीक के दौरान कहा कि अमेरिका ने इस महत्वाकांक्षी लक्ष्य को हासिल करने में कोष के जरिये भारत की मदद करने को इच्छुक कई देशों का एक समूह बनाया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत के लिए इस लक्ष्य को पूरा करना शायद सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है, लेकिन वह नेतृत्व करने और यहां एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी बनने के लिए दृढ़ हैं। उन्होंने आगे कहा, 'मैंने कई देशों के एक छोटे से संघ को एक साथ रखा है जो भारत की वित्तीय सहायता के लिए तैयार हैं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


केरी ने कहा, 'हम अपने देश में प्रमुख निवेश गृहों और परिसंपत्ति प्रबंधकों के साथ काम कर रहे हैं ताकि यह निर्धारित करने की कोशिश की जा सके कि निजी क्षेत्र की पूंजी को सही जगह पर कैसे निर्देशित किया जा सकता है ताकि हम इस लक्ष्य को पाने के लिए तेजी से काम कर सकें।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed