{"_id":"60f08db88ebc3e726369dfba","slug":"us-senate-passes-bill-to-ban-chinese-province-xinjiang-manufactured-products","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन के खिलाफ बड़ा कदम: अमेरिकी सीनेट में शिनजियांग निर्मित उत्पादों पर रोक संबंधी विधेयक पास","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चीन के खिलाफ बड़ा कदम: अमेरिकी सीनेट में शिनजियांग निर्मित उत्पादों पर रोक संबंधी विधेयक पास
Fri, 16 Jul 2021 01:04 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 16 Jul 2021 01:04 AM IST
सार
प्रतिनिधि सभा से पास होने के बाद यदि राष्ट्रपति जो बाइडन इस बिल पर दस्तखत कर देते हैं तो चीन को इस अमेरिकी कदम से बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : iStock
विस्तार
मानवाधिकारों के हनन पर अमेरिकी सीनेट (उच्च सदन) ने चीन के खिलाफ बड़ा कदम उठाते हुए शिनजियांग प्रांत में बनने वाले उत्पादों के आयात पर रोक संबंधी विधेयक पारित कर दिया है।
विज्ञापन
इस बिल के हिसाब से चीनी प्रांत शिनजियांग में बना कोई भी उत्पाद अमेरिका में नहीं मिलेगा। उइगर मुस्लिमों के शोषण के खिलाफ दबाव बनाने के लिए अब यह बिल प्रतिनिधि सभा (निचले सदन) में जाएगा।
विज्ञापन
‘उइगर जबरन श्रम रोकथाम अधिनियम’ के अमल में आने के बाद शिनजियांग में बनने वाले उत्पादों के लिए अमेरिकी बाजार में प्रतिबंध लग जाएगा। प्रतिनिधि सभा से पास होने के बाद यदि राष्ट्रपति जो बाइडन इस बिल पर दस्तखत कर देते हैं तो चीन को इस अमेरिकी कदम से बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन
हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि प्रतिनिधि सभा में इसे कब पेश किया जाएगा। सीनेट में बिल पेश करने वाले रिपब्लिकन सांसद मार्को रुबियो और डेमोक्रेट सांसद जेफ मर्कले ने कहा कि विधेयक को जल्द से जल्द प्रतिनिधि सभा में भी रखा जाना चाहिए।
उन्होंने कहा, हम मानवता के खिलाफ चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के अपराधों पर आंख मूंदकर नहीं बैठ सकते। बिल में यह प्रावधान भी है कि यदि कोई अमेरिकी कंपनी शिनजियांग निर्मित उत्पाद का आयात करती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
चीन बौखलाया, अमेरिकी कार्रवाई का विरोध
चीन ने शिनजियांग में जबरन श्रम के अमेरिकी आरोपों को खारिज करते हुए वाशिंगटन पर वैश्विक व्यापार को नुकसान पहुंचाने की बात कही है। चीनी वाणिज्य मंत्रालय के प्रवक्ता गाओ फेंग ने कहा, शिनजियांग में मानवाधिकार हनन की बात पूरी तरह असंगत है। अमेरिकी कार्रवाई का चीन विरोध करता है।