{"_id":"60a5612d8ebc3e14c461697c","slug":"us-senate-passed-bill-on-racial-hatred-against-asian-americans","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: एशियाई-अमेरिकियों के विरुद्ध नस्ली घृणा पर विधेयक पारित","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका: एशियाई-अमेरिकियों के विरुद्ध नस्ली घृणा पर विधेयक पारित
Thu, 20 May 2021 12:34 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 20 May 2021 12:34 AM IST
सार
- राष्ट्रपति के पास भेजा गया बिल, बाइडन पहले ही इस पर दस्तखत को कह चुके हैं
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी संसद ने एशियाई मूल के अमेरिकियों और प्रशांत द्वीपसमूह के लोगों के खिलाफ नस्ली घृणा से प्रेरित अपराधों से निपटने के लिए एक विधेयक को मंजूरी दे दी। इसे अब हस्ताक्षर के लिए राष्ट्रपति जो बाइडन के पास भेज दिया गया है। राष्ट्रपति ने कहा है कि वे इस पर दस्तखत करेंगे।
विज्ञापन
कोरोना काल में अमेरिका के भीतर एशियाई लोगों के खिलाफ बढ़े क्रूर अपराध को देखते हुए इस विधेयक को अमेरिकी संसद में 62 के मुकाबले 364 मतों से सदन में पारित किया गया। इससे न्याय मंत्रालय के स्तर पर नस्ली घृणा अपराधों की जांच में तेजी आएगी और स्थानीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों को पूर्वाग्रह से प्रेरित घटनाओं की जांच, पहचान और शिकायत दर्ज कराने में सुधार के लिए अनुदान दिया जाएगा।
विज्ञापन
अक्सर कानूनी कमजोरियों के चलते देश में ऐसे मामलों की शिकायत तक दर्ज नहीं की जाती थी। अप्रैल में सांसदों के एक समझौते पर पहुंचने के बाद सीनेट ने एक के मुकाबले 94 मतों से इसे पहले ही मंजूरी दे दी थी। बिल पारित कराने में मदद करने वाले ग्रेस मेंग ने कहा, संसद और राष्ट्रपति ने हमारी मांग सुन ली है। जबकि सांसद जूडी ची ने कहा कि एशियाई-अमेरिकियों पर हमले और बदसुलूकी की खबरें दुखी करती थीं।
विज्ञापन
कुछ कार्यकर्ताओं ने इसे भ्रामक बताया
इस विधेयक को संसद से मिली मंजूरी के बीच कुछ कार्यकर्ताओं ने इसे भ्रामक भी बताया है। 100 से अधिक संगठनों ने विधेयक का विरोध करने वाले एक बयान पर हस्ताक्षर भी किए हैं। उनका कहना है कि इसमें कानून प्रवर्तन पर अत्यधिक निर्भरता जताई गई है जबकि असल मुद्दे से निपटान के लिए बहुत कम निधि उपलब्ध कराई गई है।