फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Senate late voting on GOP donald trump tax breaks on rich and spending cuts plan after tariffs

US: टैरिफ के बाद अमीरों को टैक्स छूट देने की तैयारी में ट्रंप, सीनेट ने बजट प्रस्ताव को दी मंजूरी

Sat, 05 Apr 2025 12:35 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 05 Apr 2025 12:35 PM IST
सार

डेमोक्रेट पार्टी का कहना है कि संघीय योजनाओं में कटौती कर अमीरों को टैक्स में राहत नहीं दी जानी चाहिए। डेमोक्रेट पार्टी का कहना है कि अधिकतर अमेरिकी नागरिक इन सरकारी कल्याणकारी योजनाओं पर निर्भर हैं। 

विज्ञापन
US Senate late voting on GOP donald trump tax breaks on rich and spending cuts plan after tariffs
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI

विस्तार

टैरिफ बम फोड़ने के बाद अब डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका में अमीरों को टैक्स में छूट देने की अपनी महत्वकांक्षी योजना पर आगे बढ़ गए हैं। यह ट्रंप और उनकी रिपब्लिकन पार्टी की महत्वकांक्षी योजना है और चुनाव प्रचार के दौरान ट्रंप ने इसका एलान किया था। अगले कुछ महीनों में अमेरिका में बजट आने वाला है और शुक्रवार देर रात सीनेट में बजट योजना पर चर्चा हुई और करीब पूरी रात चर्चा के बाद शनिवार सुबह इसे मंजूरी दे दी गई। उल्लेखनीय है कि ट्रंप की योजना अमेरिका के अमीरों को टैक्स में खरबों डॉलर की राहत देने, सीमा सुरक्षा को मजबूत करने और रक्षा खर्च में भी बढ़ोतरी करने की है। साथ ही संघीय सरकार के खर्चों में कटौती की रही है। 
विज्ञापन


डेमोक्रेट पार्टी कर रही विरोध
सरकारी दक्षता विभाग के प्रमुख के तौर पर एलन मस्क ने संघीय सरकार के खर्चों में खरबों डॉलर की कटौती का लक्ष्य तो हासिल कर लिया है। अब ट्रंप प्रशासन अपने अगली योजनाओं पर आगे बढ़ रहा है। यही वजह है कि बजट को लेकर इतनी माथापच्ची हो रही है। रिपब्लिकन पार्टी को डेमोक्रेट पार्टी का भी विरोध झेलना पड़ रहा है। डेमोक्रेट पार्टी का कहना है कि संघीय योजनाओं में कटौती कर अमीरों को टैक्स में राहत नहीं दी जानी चाहिए। डेमोक्रेट पार्टी का कहना है कि अधिकतर अमेरिकी नागरिक इन सरकारी कल्याणकारी योजनाओं पर निर्भर हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- US: लगभग तय थी टिकटॉक डील, ट्रंप के टैरिफ से पीछे हटा चीन, बाइटडांस के प्रतिनिधियों ने व्हाइट हाउस को किया फोन
विज्ञापन
विज्ञापन


टैरिफ युद्ध के चलते मंदी की आशंका
गौरतलब है कि यह उठा-पटक ऐसे समय हो रही है, जब डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के कई देशों पर पारस्परिक टैरिफ लगाने का एलान कर दिया है। इसके जवाब में चीन ने भी अमेरिका पर जवाबी टैरिफ लगाने का एलान कर दिया है और कई अन्य देश भी ऐसा ही करने पर विचार कर रहे हैं। अर्थशास्त्री आशंका जता रहे हैं कि ट्रंप के इस कदम से अमेरिका समेत वैश्विक अर्थव्यवस्था मंदी की चपेट में आ सकती है। 

ये भी पढ़ें- Tariffs: विनिर्माण हब बनेगा भारत, बड़े स्तर पर वैश्विक कंपनियां आएंगी; अमेरिकी टैरिफ देश के लिए आपदा में अवसर


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed