{"_id":"62855077ace40202b34d611f","slug":"us-senate-elections-democratic-republicans-face-tough-competition-in-primary-results","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी सीनेट चुनाव : प्राइमरी परिणामों में डेमोक्रेटिक-रिपब्लिकन में कड़ी टक्कर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिकी सीनेट चुनाव : प्राइमरी परिणामों में डेमोक्रेटिक-रिपब्लिकन में कड़ी टक्कर
Thu, 19 May 2022 01:30 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, हैरिसबर्ग।
एजेंसी, हैरिसबर्ग।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 19 May 2022 01:30 AM IST
सार
नॉर्थ कैरोलिना से रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार टेड बड ने अमेरिकी सीनेट के लिए हुई प्राइमरी में जीत हासिल की है और अब उनका मुकाबला उच्चतम न्यायालय की पूर्व न्यायाधीश चेरी बेयस्ली से होगा। बेयस्ली डेमोक्रेटिक पार्टी से अश्वेत उम्मीदवार हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका में सीनेट चुनाव में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर रिपब्लिकन पार्टी को मजबूत करने में जुटे हैं, जबकि डेमोक्रेटिक पार्टी अपनी पकड़ और मजबूत करने की कोशिश में लगी है। नतीजों में दोनों पार्टियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली।
विज्ञापन
नॉर्थ कैरोलिना से रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार टेड बड ने अमेरिकी सीनेट के लिए हुई प्राइमरी में जीत हासिल की है और अब उनका मुकाबला उच्चतम न्यायालय की पूर्व न्यायाधीश चेरी बेयस्ली से होगा। बेयस्ली डेमोक्रेटिक पार्टी से अश्वेत उम्मीदवार हैं।
विज्ञापन
इस बीच, पेंसिल्वेनिया में डेमोक्रेटिक प्रत्याशी गोव जॉन फेटरमैन (52) ने सीनेट सीट के लिए आसानी से अपनी पार्टी का नामांकन सुरक्षित कर लिया। उन्होंने पेसमेकर लगाने के लिए हाल ही में सर्जरी कराई थी। पेंसिल्वेनिया में गवर्नर के लिए हुए प्राइमरी में रिपब्लिकन की ओर से डगलस मास्ट्रियानो ने जीत दर्ज की है।
विज्ञापन
केंटकी के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी के चार्ल्स बुकर ने नामांकन के लिए प्राइमरी में जीत दर्ज की, जबकि रिपब्लिकन की ओर से रैंड पॉल इसमें विजयी हुए हैं। इन प्राइमरी के नतीजों से ही स्पष्ट होगा कि इस साल के अंत में होने वाले सीनेट चुनाव में दोनों दलों के बीच मुकाबला कितना कड़ा होगा।