फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US: Senate debate begins to limit president donald Trumps war powers

अमेरिका: ट्रंप की युद्ध शक्तियों को सीमित करने पर सीनेट में बहस शुरू

Fri, 14 Feb 2020 03:01 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन। Published by: योगेश साहू Updated Fri, 14 Feb 2020 03:01 AM IST
विज्ञापन
US: Senate debate begins to limit president donald Trumps war powers
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI

अमेरिकी सीनेट ने ईरान में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सैन्य शक्तियों के अधिकार को सीमित करने के प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए उस पर बहस शुरू कर दी है। सैन्य शक्तियों के अधिकार को सीमित करने के प्रस्ताव पर अंतिम मतदान होगा। ट्रंप सीनेट के परामर्श के बिना तेहरान के साथ सैन्य संघर्ष शुरू कर सकते हैं। इसलिए इस पर बहस करना बहुत जरूरी था।

विज्ञापन


सीनेट में रिपब्लिकन के बहुमत में होने पर यह प्रस्ताव पारित हो सकता है।  हालांकि ट्रंप को कानून को प्रतिबंधित करने की उम्मीद है, उन्होंने बुधवार को सीनेट को चेतावनी देते हुए कहा कि वह उनकी नीति विकल्पों को सीमित न करें। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि यह हमारे देश की सुरक्षा के लिए बहुत महत्वपूर्ण है कि संयुक्त राज्य अमेरिका सीनेट ईरान युद्ध शक्तियों के प्रस्ताव पर अपना मतदान न करें। 
विज्ञापन


भारतवंशी सारा सीनेट चुनाव की दौड़ में, 76 लाख डॉलर का चंदा जुटाया 
अमेरिका में भारतवंशी नेता सारा गिडोन ने माइने प्रांत से अमेरिकी उच्च सदन (सीनेट) में प्रवेश की अपनी दावेदारी के लिए 76 लाख डॉलर का फंड जुटाया है। 48 वर्षीय गिडोन फिलहाल माइने प्रांत में एसेंबली की स्पीकर हैं । वे नवंबर में होने वाले अमेरिकी संसद (कांग्रेस) के चुनाव में रिपब्लिकन सीनेटर सुसान कोलिंस को चुनौती देना चाहती हैं। कोलिंस ने इस चुनावी दौर के लिए 1.09 करोड़ डॉलर से ज्यादा जुटाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिडोन का प्रचार अभियान चलाने वाले कार्यालय ने कहा है कि उन्होंने 31 दिसंबर को खत्म अंतिम तिमाही में 35 लाख डॉलर की मदद हासिल की। इस तरह वह 76 लाख डॉलर का चंदा जुटा चुकी हैं। चंदा जुटाने के अभियान में तो वे कोलिंस आगे चल ही रही हैं लेकिन अंतिम तिमाही में गिडोन ने निवर्तमान रिपब्लिकन उम्मीदवार से भी ज्यादा चंदा हासिल किया है। गिडोन की मां अर्मेनिया की हैं। गिडोन ने पिछले साल जून में अमेरिकी सीनेट के लिए अपनी दावेदारी पेश करने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा, मैंने 7 माह में राज्य के हर कोने में मजबूत जनाधार बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed