{"_id":"6010811e8ebc3e31b5383bd2","slug":"us-senate-approves-proposal-to-appoint-antony-blinken-as-foreign-minister-of-america","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी सीनेट ने एंटोनी ब्लिंकन को विदेश मंत्री नियुक्त करने के प्रस्ताव को दी मंजूरी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिकी सीनेट ने एंटोनी ब्लिंकन को विदेश मंत्री नियुक्त करने के प्रस्ताव को दी मंजूरी
Wed, 27 Jan 2021 02:22 AM IST
Kuldeep Singh
पीटीआई, वाशिंगटन
पीटीआई, वाशिंगटन
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 27 Jan 2021 02:22 AM IST
विज्ञापन
us senate
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी सीनेट ने मंगलवार को राष्ट्रपति जो बाइडन के लंबे समय से सहयोगी रहे एंटोनी ब्लिंकन को अगला विदेश मंत्री नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। सीनेट द्वारा पुष्टि मिलने की प्रतीक्षा कर रहे ब्लिंकन (58) को 78 सीनेटरों का समर्थन मिला। उनके शीघ्र ही कार्यभार ग्रहण करने की उम्मीद है। 22 सीनेटरों ने उनके खिलाफ मतदान किया।
विज्ञापन
सीनेट के बहुमत के नेता सी शुमर ने कहा कि ब्लिंकन वैश्विक स्तर पर अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा विशेषाधिकार के पुनर्निर्माण और कूटनीतिक संबंधों को बेहतर बनाने के लिए सही चयन हैं। इस संबंध में हुयी सुनवाई के दौरान ब्लिंकन ने भारत के साथ मजबूत संबंधों की वकालत करते हुए कहा कि भारत-अमेरिका संबंधों को द्विदलीय समर्थन प्राप्त है ।
विज्ञापन