फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Secretary of State Antony Blinken will visit Japan next week to pay tribute to former Japanese Prime Minister Shinzo Abe

Shinzo Abe Death: 12 जुलाई को होगा शिंजो आबे का अंतिम संस्कार, श्रद्धांजलि देने जापान जाएंगे अमेरिकी विदेश मंत्री

Sun, 10 Jul 2022 10:43 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 10 Jul 2022 10:43 AM IST
सार

अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को श्रद्धांजलि देने के लिए अगले सप्ताह जापान जाएंगे। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन
US Secretary of State Antony Blinken will visit Japan next week to pay tribute to former Japanese Prime Minister Shinzo Abe
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन - फोटो : ANI

विस्तार

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की शुक्रवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना उस वक्त हुई जब आबे जापान के नारा शहर में एक रैली को संबोधित कर रहे थे। वहीं अब आबे को दुनिया के कई देशों में श्रद्धांजलि दी जा रही है। इसी क्रम में अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन भी श्रद्धांजलि देने के लिए अगले सप्ताह जापान जाएंगे। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी। ब्लिंकन सोमवार को तोक्यो जाएंगे और आबे को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और जापान के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। ब्लिंकन एशिया के दौरे पर हैं और अब उनका दौरा समाप्त हो रहा है।

विज्ञापन


 शुक्रवार को हुई थी हत्या
पूर्व पीएम शिंजो आबे स्थानीय समयानुसार शुक्रवार सुबह 11:30 बजे नारा शहर में काउंसलर चुनाव के लिए भाषण दे रहे थे। यह रैली नारा शहर के यमातोसैदाईजी स्टेशन के पास आयोजित की गई थी। उसी दौरान हमलावर ने दो गोली चलाई जिससे आबे घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। इस घटना में कुछ और लोग घायल बताए जा रहे हैं। पूर्व पीएम शिंजो आबे को पीठ में गोली लगी। अस्पताल में तीन घंटे तक उनका इलाज चला, लेकिन उनकी जान नहीं बच पाई।  
विज्ञापन


दस मिनट के अंदर मारी थी गोली
द जापान टाइम्स के रिपोर्ट योमिउरी शिंबुन घटना के वक्त मौके पर ही थे। उन्होंने मीडिया को बताया कि पूर्व पीएम शिंजो आबे कार्यक्रम स्थल पर 11 बजकर 20 मिनट पर पहुंचे थे। जैसे ही वह लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के काउंसलर उम्मीदवार का परिचय देने लगे, पीछे से एक युवक ने फायर कर दिया। उस वक्त तेज आवाज सुनाई दी। युवक के पास लंबी ट्यूब जैसा कोई हथियार था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed