फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Secretary of State Antony Blinken speaks with Pak Foreign Minister Bilawal Bhutto Zardari

US-Pakistan : अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने बिलावल भुट्टो जरदारी से की बात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

Wed, 21 Dec 2022 12:53 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, वाशिंगटन।
पीटीआई, वाशिंगटन। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 21 Dec 2022 12:53 AM IST
सार

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा कि ब्लिंकेन और बिलावल भुट्टो ने जनवरी में होने वाले 'जलवायु अनुकूल पाकिस्तान पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन' के लिए अपनी पारस्परिक उम्मीदें साझा कीं और निकट समन्वय की आवश्यकता पर चर्चा की।

विज्ञापन
US Secretary of State Antony Blinken speaks with Pak Foreign Minister Bilawal Bhutto Zardari
पाक विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी और अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन। - फोटो : Agency

विस्तार

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने मंगलवार को पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी से बात की। इस दौरान उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों, आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई और हाल की विनाशकारी बाढ़ से पाकिस्तान के उबरने पर चर्चा की। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने दोनों नेताओं के बीच फोन पर हुई बातचीत के बाद कहा कि विदेश मंत्री ब्लिंकेन ने पाकिस्तान के लोगों के लिए अपना निरंतर समर्थन व्यक्त किया, क्योंकि वे हाल की विनाशकारी बाढ़ से उबर रहे हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ब्लिंकेन और बिलावल भुट्टो ने जनवरी में होने वाले 'जलवायु अनुकूल पाकिस्तान पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन' के लिए अपनी पारस्परिक उम्मीदें साझा कीं और निकट समन्वय की आवश्यकता पर चर्चा की। जलवायु अनुकूल पाकिस्तान पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन नौ जनवरी, 2023 को जिनेवा में आयोजित किया जाएगा। प्राइस ने कहा कि विदेश मंत्री ने हाल के आतंकवादी हमलों में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की और आतंकवाद से लड़ने में पाकिस्तान के लिए अमेरिका के दृढ़ समर्थन को रेखांकित किया।
विज्ञापन


पाकिस्तान में मानसून की असामान्य बारिश के कारण नदियों के उफान पर आने के बाद इस साल गर्मी में दशकों बाद सबसे भीषण बाढ़ आई थी। इस विनाशकारी बाढ़ से 3.3 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed