फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Secretary of State Antony Blinken says in paris Israel-Hamas ceasefire deal very close

Antony Blinken: 'इस्राइल हमास युद्धविराम समझौते के बहुत करीब', पेरिस में बोले अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन

Thu, 09 Jan 2025 03:06 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 09 Jan 2025 03:06 AM IST
सार

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि इस्राइल और हमास के बीच युद्धविराम और बंधक समझौता बहुत करीब है। उन्हें उम्मीद है कि नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन को अमेरिकी कूटनीति सौंपने से पहले 'हम इसे पूरा कर लेंगे।' 

विज्ञापन
US Secretary of State Antony Blinken says in paris Israel-Hamas ceasefire deal very close
एंटनी ब्लिंकन - फोटो : ANI/Dept//Youtube

विस्तार

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन इस समय फ्रांस की राजधानी पेरिस में हैं। जहां उन्होंने बुधवार को इस्राइल और हमास के बीच युद्धविराम समझौते को लेकर बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि दोनों के बीच युद्धविराम और बंधक समझौता बहुत करीब है। उन्हें उम्मीद है कि नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन को अमेरिकी कूटनीति सौंपने से पहले 'हम इसे पूरा कर लेंगे।' 

विज्ञापन


ब्लिंकन ने आगे कहा कि हम एक के बाद एक मामलों में प्रगति कर रहे हैं, कुछ चीजें ऐसी हैं जिन्हें हम पूरा नहीं कर पाए हैं, लेकिन ये वास्तव में आगे बढ़ने के लिए वास्तविक अवसर पैदा करती हैं। 
विज्ञापन


बाद में भी अमल में लाई जाएगी युद्धविराम समझौते की योजना
उन्होंने कहा कि भले ही बाइडन प्रशासन की युद्ध विराम और बंधक समझौते की योजना ट्रंप के शपथ ग्रहण से पहले पूरी न हो पाए, लेकिन उन्हें लगता है कि बाद में इसे अमल में लाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लिंकन ने कहा, 'मेरा मानना है कि जब हम यह समझौता हासिल कर लेंगे, तो यह उन योजनाओं के आधार पर होगा जो राष्ट्रपति बाइडन ने दुनिया के सामने रखी हैं।'

ग्रीनलैंड पर नियंत्रण का विचार अच्छा नहीं: ब्लिंकन
बैठकों के दौरान ब्लिंकन ने ग्रीनलैंड के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ग्रीनलैंड के बारे में जो कह रहे हैं, उस पर समय बर्बाद न करें। उन्होंने कहा कि आने वाले राष्ट्रपति की महत्वाकांक्षाएं बातचीत से ज्यादा कुछ नहीं होने वाली हैं। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि ग्रीनलैंड के बारे में व्यक्त किया गया विचार स्पष्ट रूप से अच्छा नहीं है। 


हाल ही में ट्रंप ने ग्रीनलैंड पर नियंत्रण की जताई इच्छा
बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में कहा कि वह चाहते हैं कि डेनमार्क का अर्ध-स्वायत्त क्षेत्र ग्रीनलैंड अमेरिका के नियंत्रण में आ जाए और उन्होंने सैन्य बल का इस्तेमाल करने से भी इनकार नहीं किया। ट्रंप ने कहा, 'हमें राष्ट्रीय सुरक्षा उद्देश्यों के लिए ग्रीनलैंड की आवश्यकता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed