फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Scientist Dr Peter Hotez says COVID19 vaccine rollout by India has rescued the world from Corona pandemic

अमेरिका: वैज्ञानिक पीटर हॉटेज ने कहा- भारतीय टीके ने दुनिया को घातक कोरोना वायरस से बचाया

Tue, 25 May 2021 02:00 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: देव कश्यप Updated Tue, 25 May 2021 02:00 AM IST
सार

ह्यूस्टन में बायलोर कॉलेज ऑफ मेडिसिन के नेशनल स्कूल ऑफ ट्रॉपिकल मेडिसिन के डीन डॉ. पीटर होटेज ने मार्च एक वेबिनार के दौरान कहा था कि भारत के टीके ने दुनिया को बचाया है और इसके योगदान को कमतर नहीं समझा जाना चाहिए।

विज्ञापन
US Scientist Dr Peter Hotez says COVID19 vaccine rollout by India has rescued the world from Corona pandemic
डॉक्टर पीटर हॉटेज (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter@PeterHotez

विस्तार

अमेरिका के एक शीर्ष वैज्ञानिक ने कहा है कि भारत द्वारा वैश्विक संस्थानों के साथ मिलकर तैयार की गए कोविड टीके ने विश्व को कोरोना महामारी से उबारा है। उन्होंने कहा कि भारत के इस योगदान को कम करके नहीं आंकना चाहिए।

विज्ञापन


'फॉर्मेसी ऑफ द वर्ल्ड है भारत'
ह्यूस्टन के बायलोर कॉलेज ऑफ मेडीसन में नेशनल स्कूल ऑफ ट्रोपिकल मेडीसन के डीन डॉक्टर पीटर हॉटेज ने एक वेबिनार में कहा कि विश्व में कोरोना वायरस को रोकने में भारत का कोविड टीका बहुत महत्वपूर्ण है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर के वैज्ञानिक डॉक्टर हॉटेज ने कहा कि इस वैश्विक महामारी से निपटने में भारत के बड़े योगदान के बारे में विश्व को पूरी जानकारी नहीं मिल पा रही है। उन्होंने कहा कि महामारी के दौरान दवा के क्षेत्र में व्यापक अनुभव एवं ज्ञान के कारण भारत को ‘फार्मेसी ऑफ द वर्ल्ड’ कहा गया।
विज्ञापन


डॉ. पीटर होटेज ने कहा कि एमआरएनए के दो टीकों का दुनिया के कम एवं मध्यम आय वाले देशों पर प्रभाव नहीं पड़ता, लेकिन भारत के टीके ने ‘दुनिया को बचाया’ है और इसके योगदान को कमतर नहीं समझा जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत ने दिया वायरस से लड़ने का तोहफा
वेबिनार ‘कोविड-19 : वैक्सीनेशन एंड पोटेंशियल रिटर्न टू नॉर्मल्सी– इफ एंड व्हेन’ में डॉ. होटेज ने कहा कि कोविड-19 के टीके का विकास वायरस से लड़ने में दुनिया को ‘भारत का तोहफा’ है। वेबिनार का आयोजन इंडो अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स ऑफ ग्रेटर ह्यूस्टन (IACCGH) द्वारा किया गया था।

डॉ. होटेज ने कहा कि 'यह बहुत खास है और मैं इसे स्वयं देख रहा हूं क्योंकि मैं भारत में हमारे सहयोगियों के साथ साप्ताहिक टेली काॉन्फ्रेंस पर हूं, आप एक सिफारिश करते हैं, और कुछ दिनों के भीतर आपको वैक्सीन उपलब्ध करा दिया जाता है और यह न केवल किया जाता है, बल्कि यह अच्छी तरह से और अविश्वसनीय दृढ़ता, विचार और रचनात्मकता के साथ किया जाता है।' डॉ होटेज ने कहा, उन्हें यह बयान देने के लिए मजबूर नहीं किया गया बल्कि महसूस किया क्योंकि 'वैश्विक महामारी से निपटने में भारत के विशाल प्रयास की यह एक ऐसी कहानी है जिसके बारे में वास्तव में दुनिया के लोगों को पूरी जानकारी नहीं है।'

डॉ होटेज, जिन्हें टीकाकरण को प्रमाणित करने के लिए जाता है, भारतीय दवा कंपनियों के सहयोग से एक किफायती कोरोना वायरस वैक्सीन पर काम किया है। उन्होंने कहा कि इस बात के प्रमाण बढ़ रहे हैं कि टीके न केवल 'रोगसूचक बीमारी को रोकते हैं और आपको अस्पताल से बाहर रखते हैं' बल्कि एसिम्पटोमेटिक संचरण को भी रोकते हैं।


पहले अमेरिका ने बताया था सच्चा मित्र
इससे पहले अमेरिका ने भारत की तारीफ करते हुए सच्चा दोस्त बताया था। अमेरिका ने कहा था कि वह वैश्विक समुदाय की मदद करने के लिए अपने दवा क्षेत्र का उपयोग कर रहा है। बता दें कि भारत ने कोविड-19 टीकों की खेप भूटान, मालदीव, नेपाल, बांग्लादेश, म्यामांर, मॉरीशस और सेशेल्स को मदद के रूप में भेज चुका है। सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील और मोरक्को को ये टीके व्यावसायिक आपूर्ति के रूप में भेजे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed