फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia attack hits Ukraine Kyiv region killing many damaged residential building

रूस का यूक्रेन पर बड़ा हमला: कीव में 37 लोगों की मौत; 50 रिहायशी इमारतें हुईं तबाह, बड़े इलाके में लगी आग

Sat, 29 Aug 2026 07:41 PM IST
नितिन गौतम पीटीआई, कीव
पीटीआई, कीव Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 29 Aug 2026 07:41 PM IST
सार

रूस ने एक बार फिर यूक्रेन पर बड़ा हमला किया है। इस हमले में यूक्रेन में 37 लोगों की मौत हुई है और बड़ी संख्या में रिहायशी इमारतों में आग लग गई है। 

विज्ञापन
Russia attack hits Ukraine Kyiv region killing many damaged residential building
रूस-यूक्रेन संघर्ष। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

यूक्रेन की राजधानी कीव के पास रूसी हमले में कम से कम 37 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों के मुताबिक, यह इस साल यूक्रेन पर हुए सबसे घातक हमलों में से एक है। हमले के बाद कीव के पश्चिम में बुचा जिले में भीषण आग लग गई, जिसकी चपेट में कई घर आ गए। स्थानीय क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन के प्रमुख तिमुर तकाचेंको ने बताया कि हमले में कम से कम 50 आवासीय इमारतों को नुकसान पहुंचा है। इलाके में राहत और बचाव का काम जारी है।

विज्ञापन

रूस के हमले से बड़े इलाके में लगी आग
रूस द्वारा यूक्रेन पर लगातार हवाई हमले जारी हैं। रूस के हमलों के चलते यूक्रेन की राजधानी और आसपास के इलाकों में हालात बेहद खराब हैं। यूक्रेनी अधिकारियों ने बताया कि रूस के हमले से बड़े पैमाने पर आग भी लगी, जिसकी चपेट में आकर कई घर और रेस्तरां को नुकसान हुआ है। स्थानीय सैन्य प्रशासन के प्रमुख ने बताया कि रूस के हमले में 50 के करीब रिहायशी इमारतों में नुकसान हुआ है। 

विज्ञापन


शॉपिंग मॉल पर हुए हमले में 16 लोगों की हुई थी मौत
यूक्रेन द्वारा रूस के ऊर्जा ठिकानों को निशाना बनाने के बाद, मॉस्को ने तगड़ा पलटवार किया है और बीते तीन दिनों से लगातार रूस की तरफ से यूक्रेन पर मिसाइलें दागी जा रही हैं। हाल ही में रूस ने यूक्रेन के एक शॉपिंग मॉल पर हमले कर 16 लोगों की जान ले ली थी। यह हमला मध्य यूक्रेन के क्रिवी रिह शहर में एक शॉपिंग सेंटर को निशाना बनाकर किया गया था। शनिवार सुबह ड्नीप्रोपेत्रोव्स्क क्षेत्र के प्रमुख ओलेक्सांद्र हांझा ने बताया कि हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। बाद में उन्होंने बताया कि चार लोग अब भी लापता हैं और करीब 130 लोग घायल हुए हैं। क्रिवी रिह यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की का गृह शहर है। उन्होंने इस हमले को डबल-टैप हमला बताया। रूस द्वारा यूक्रेन के नागरिक ठिकानों को निशाना बनाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रूस ने हमले को लेकर क्या कहा?
रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसकी सेना ने मायला में एक ऐसे गोदाम को निशाना बनाया, जहां लंबी दूरी तक मार करने वाले ड्रोन के उपकरण और लॉन्च बूस्टर रखे गए थे। रूस ने यह भी दावा किया कि उसने मायकोलाइव और इज्माइल बंदरगाहों के अलावा कीव क्षेत्र में एक लॉजिस्टिक्स केंद्र और यूक्रेन की फ्लेमिंगो क्रूज मिसाइलों के हिस्से रखने वाले गोदामों पर हमला किया।

लगातार तीसरे दिन क्यों जारी रहे कीव पर हमले?
कीव पर लगातार तीसरे दिन लगभग लगातार रूसी हवाई हमलों ने राजधानी में जनजीवन और आर्थिक गतिविधियों को बुरी तरह प्रभावित किया है। रूस के साथ पूर्ण युद्ध शुरू हुए साढ़े चार साल से अधिक समय बीतने के बावजूद हमले जारी हैं। दक्षिणी खेरसॉन क्षेत्र में शनिवार को रूसी हमलों में दो लोगों की मौत हुई और 27 लोग घायल हो गए। क्षेत्रीय प्रशासन के प्रमुख ओलेक्सांद्र प्रोकोडिन ने बताया कि हमलों में घरों और अपार्टमेंट इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है। घायलों में एक बच्चा भी शामिल है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed