फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US says No indication that Afghanistan refugees in Pakistan guilty of acts of terrorism news and updates

US: आतंक फैलाने वाले पाकिस्तान ने अफगान शरणार्थियों पर लगाए दहशतगर्दी के आरोप, अमेरिका बोला- इसके सबूत नहीं

Tue, 18 Jul 2023 09:03 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Tue, 18 Jul 2023 09:03 AM IST
सार

हाल ही में पाकिस्तान की सेना ने चिंता जताई थी कि उनके देश में आतंक फैलाने वालों को अफगानिस्तान में सुरक्षित ठिकाना मिल रहा है। इस पर व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने पलटवार किया है।

विज्ञापन
US says No indication that Afghanistan refugees in Pakistan guilty of acts of terrorism news and updates
अमेरिका ने पाकिस्तान की ओर से अफगानिस्तान पर लगाए आरोपों पर दिया जवाब। - फोटो : Social Media

विस्तार

दक्षिण एशिया में आतंकवाद को लगातार बढ़ावा देने वाला पाकिस्तान अब खुद अपनी जमीन पर बढ़ रही दहशतगर्दी से परेशान है। अफगानिस्तान में तालिबान की सरकार आने के बाद से ही पाकिस्तान ने लगातार सीमा पर रहने वाले अफगान लोगों और शरणार्थियों पर आतंक फैलाने का आरोप लगाया है। यहां तक कि तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) की गतिविधियों के लिए भी शरीफ सरकार लगातार अफगानिस्तान को ही दोष दे रही है। इस बीच अमेरिका ने इन आरोपों पर पाकिस्तान को आईना दिखाया है। व्हाइट हाउस की तरफ से कहा गया है कि अब तक इस बात के कोई सबूत नहीं मिले हैं कि पाकिस्तान में रह रहे अफगान शरणार्थी या वे जो दोनों देशों की सीमा पर रह रहे हैं, वे आतंकवाद फैलाने के गुनहगार हैं।
विज्ञापन


हाल ही में पाकिस्तान की सेना ने चिंता जताई थी कि उनके देश में आतंक फैलाने वालों को अफगानिस्तान में सुरक्षित ठिकाना मिल रहा है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने सोमवार को कहा कि हमें ऐसी किसी घटना के कोई सबूत नहीं मिले हैं। उन्होंने इशारों-इशारों में पाकिस्तान को अफगान शरणार्थियों की सुरक्षा करने का संदेश भी दे दिया। किर्बी ने तंज कसते हुए कहा कि हम पाकिस्तान के साथ उसके साथ असल आतंकवाद से जुड़े खतरों से निपटना जारी रखेंगे।
विज्ञापन


अफगान शरणार्थियों को लेकर क्या था पाकिस्तान का बयान?
पाकिस्तान की सेना ने पिछले हफ्ते ही तहरीक-ए-तालिबान के आतंकी हमलों का जिक्र करते हुए कहा था कि टीटीपी के लिए अफगानिस्तान सुरक्षित ठिकाना बनता जा रहा है। बलूचिस्तान प्रांत में कट्टरपंथियों के हमले में नौ जवानों की मौत की घटना का जिक्र करते हुए सेना ने कहा था कि इस तरह की आतंकी घटनाएं बर्दाश्त के बाहर हैं और सुरक्षाबल इसका माकूल जवाब देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, अफगानिस्तान की तरफ से पाकिस्तान के इन सभी आरोपों को बेबुनियाद करार दिया गया था। बता दें कि आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान लंबे समय से पाकिस्तान में सक्रिय है और देश में सख्त इस्लामिक कानूनों की मांग करता आया है। इस संगठन ने 2022 में सरकार के साथ सीजफायर संधि टूटने के बाद से सेना पर हमले बढ़ाए हैं। इतना ही नहीं टीटीपी के आतंकियों ने कुछ महीनों पहले ही पेशावर के शहर में एक मस्जिद पर हमला किया था, जिसमें 100 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed