{"_id":"67b21ddba966558b800ba415","slug":"us-says-iran-behind-everything-that-threatens-peace-in-middle-east-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Asia: अमेरिका बोला- पश्चिम एशिया अशांति के लिए ईरान जिम्मेदार, रुबियो ने कहा- नहीं बन सकता परमाणु ताकत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
West Asia: अमेरिका बोला- पश्चिम एशिया अशांति के लिए ईरान जिम्मेदार, रुबियो ने कहा- नहीं बन सकता परमाणु ताकत
Sun, 16 Feb 2025 10:48 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम।
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 16 Feb 2025 10:48 PM IST
सार
West Asia: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि ईरान पश्चिम एशिया में अस्थिरता, हिंसा और आतंकवाद के लिए जिम्मेदार है और ईरान कभी भी परमाणु शक्ति नहीं बन सकता।
विज्ञापन
मार्को रूबियो
- फोटो : एएनआई (फाइल)
विस्तार
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने रविवार पश्चिम एशिया में अस्थिरता, हिंसा और विघटनकारी गतिविधियों के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराया। रूबियो ने यह बयान ईरान पर अधिक से अधिक आर्थिक दबाव बनाने की अमेरिकी नीति के हिस्से के रूप में दिया है।
आतंकवाद और हिंसा के पीछे ईरान: मार्को रुबियो
रुबियो ने इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा, ईरान इस क्षेत्र में अस्थिरता का सबसे बड़ा स्रोत है, जो हर आतंकवादी समूह, हिंसा और हर विघटनकारी गतिविधि के पीछे है। उन्होंने यह भी कहा कि ईरानी शासन को अपने लोगों का समर्थन हासिल नहीं है और ईरान के लोग इस शासन के पीड़ित हैं।
ईरान कभी परमाणु ताकत नहीं बन सकता: अमेरिकी विदेश मंत्री
रुबियो ने यह भी कहा कि ईरान कभी भी परमाणु ताकत नहीं बन सकता। उन्होंने कहा, अगर ईरान परमाणु ताकत बन जाता है, तो वह दबाव और कार्रवाई से खुद को बचा लेगा। यह कभी नहीं हो सकता। रूबियो ने इस्राइली प्रधानमंत्री से मुलाकात को 'बहुत उत्पादक' बताया।
विज्ञापन
एकसाथ खड़े हैं इस्राइल और अमेरिका: बेंजामिन नेतन्याहू
वहीं, नेतन्याहू ने कहा, इस्राइल और अमेरिका ईरान के खतरे निपटने के लिए एकसाथ खड़े हैं। हम इस बात पर सहमत हैं कि (ईरान के सर्वोच्च नेता) आयतुल्लाह को परमाणु हथियार नहीं मिलने चाहिए। इससे पहले, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर अधिकतम दबाव बनाने के लिए कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए, जिससे ईरान के तेल निर्यापत पर कड़े प्रतिबंध लग गए।
संबंधित वीडियो-

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन