फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US reporter insult ukraine president for clothes in front of president donald trump video

US: जब ट्रंप के सामने अमेरिकी रिपोर्टर ने किया अपमान, लेकिन शालीनता से जवाब दे गए यूक्रेनी राष्ट्रपति

Sat, 01 Mar 2025 09:27 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 01 Mar 2025 09:27 AM IST
सार

जेलेंस्की ने पूरी शालीनता दिखाते हुए कहा कि 'बेशक, वे सूट पहनेंगे, लेकिन जब यह लड़ाई खत्म हो जाएगी। उसके बाद मैं सूट पहनूंगा।' इसके बाद जेलेंस्की ने पत्रकार को सवाल के लिए धन्यवाद भी कहा। 

विज्ञापन
US reporter insult ukraine president for clothes in front of president donald trump video
volodymyr zelenskyy, Donald Trump - फोटो : PTI

विस्तार

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का शुक्रवार को व्हाइट हाउस में ओवल ऑफिस का दौरा किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। इस दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने जेलेंस्की को पूरे मीडिया के सामने खूब खरी खोटी सुनाई और ये साफ कह दिया कि अमेरिका की मदद के बिना, वे एक हफ्ते भी रूस के सामने नहीं टिक सकते। न सिर्फ ट्रंप और जेडी वेंस बल्कि अमेरिकी पत्रकारों ने भी जेलेंस्की से ऐसे सवाल किए, जो खासे अपमानजनक कहे जा सकते हैं। हालांकि जेलेंस्की ने बिना नाराज हुए पूरी शालीनता से जवाब देने की कोशिश की। 
विज्ञापन


पत्रकार ने किया अपमानजनक सवाल
ऐसे ही एक अमेरिकी पत्रकार ने जेलेंस्की से सवाल किया कि वे सूट क्यों नहीं पहनते हैं? पत्रकार ने कहा कि आप इस देश में बैठकर ओवल ऑफिस में सर्वोच्च स्तर पर बातचीत कर रहे हैं, लेकिन आपने इसके लिए भी सूट पहनने से इनकार कर दिया। क्या आपके पास सूट है भी या नहीं? इस दौरान कुछ पत्रकार हंसते हुए नजर आए। बेशक एक राष्ट्रपति से इस तरह का सवाल अपमानजनक कहा जाएगा, लेकिन जेलेंस्की ने पूरी शालीनता दिखाते हुए कहा कि 'बेशक, वे सूट पहनेंगे, लेकिन जब यह लड़ाई खत्म हो जाएगी। उसके बाद मैं सूट पहनूंगा।' इसके बाद जेलेंस्की ने पत्रकार को सवाल के लिए धन्यवाद भी कहा। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Asian News International (@ani_trending)



ट्रंप ने भी जेलेंस्की के कपड़ों का उड़ाया मजाक
पत्रकार और जेलेंस्की की बातचीत में ट्रंप भी कूद पड़े और उन्होंने भी पत्रकार का समर्थन किया और कहा कि 'यह एक अच्छे व्यक्ति हैं। लेकिन मैं भी कहना चाहूंगा कि मुझे भी आपके कपड़े पसंद हैं।' इसके बाद ट्रंप यह कहकर मुस्कुराए भी। हालांकि ट्रंप के इस जवाब से यूक्रेनी राष्ट्रपति थोड़े असहज दिखे और उन्होंने कहा कि उनके पास ऐसे सवालों के जवाब देने के बजाय कई अहम मुद्दे हैं, जिन पर वे बातचीत करना चाहते हैं। 

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed