फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US relaxes travel advisory for India after improved corona situation

कोरोना वायरस: अमेरिका ने भारत के लिए यात्रा परामर्श में दी ढील

Wed, 18 Aug 2021 12:54 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन। Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 18 Aug 2021 12:54 AM IST
सार

  • भारत में कोविड-19 संबंधी हालात में सुधार के मद्देनजर नए निर्देश जारी
  • जिन्होंने टीके की पूरी खुराक ले ली है तो उनको यात्रा करना बेहद आसान

विज्ञापन
US relaxes travel advisory for India after improved corona situation
यूएस एयरपोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका ने भारत के लिए अपने यात्रा परामर्श में सोमवार को ढील देते हुए इसे ‘स्तर दो मध्यम’ में बदल दिया। स्तर दो यात्रा परामर्श का अर्थ है कि संबंधित देश में यात्रा करना सुरक्षित समझा जा रहा है। भारत में कोविड-19 संबंधी हालात में सुधार के मद्देनजर नया यात्रा परामर्श जारी किया गया है। 

विज्ञापन


रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी) ने कोविड-19 संबंधी हालात को देखते हुए भारत के लिए स्तर दो यात्रा स्वास्थ्य नोटिस जारी किया है, जो देश में कोविड-19 के मध्यम स्तर का संकेत देता है।
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय ने कहा, यदि आपने एफडीए (खाद्य एवं औषधि प्रशासन) द्वारा अधिकृत टीके की पूरी खुराक ले ली है तो आपके कोविड-19 से संक्रमित होने और आप में गंभीर लक्षण दिखने का खतरा कम रहने की संभावना है। कोई भी अंतरराष्ट्रीय यात्रा करने से पहले टीकाकरण करा चुके और टीकाकरण नहीं करा चुके यात्रियों के लिए सीडीसी की विशेष सिफारिशों पर कृपया गौर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय ने अमेरिकियों से आतंकवाद एवं अशांति के कारण जम्मू-कश्मीर नहीं जाने की अपील की। उसने सैन्य संघर्ष हो सकने की आशंका के चलते भारत-पाक सीमा के 10 किलोमीटर के दायरे में यात्रा नहीं करने की भी सलाह दी है।


अमेरिका : 8 माह में बूस्टर खुराक की सिफारिश संभव
अमेरिका में कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप के तेजी से फैलने के मद्देनजर लंबे समय तक बचाव सुनिश्चित करने के लिए अमेरिकी विशेषज्ञ सभी अमेरिकियों को टीके की दूसरी खुराक लेने के आठ महीने बाद बूस्टर खुराक देने की सिफारिश कर सकते हैं। संघीय स्वास्थ्य अधिकारी इस संबंध में विचार कर रहे हैं कि क्या इन सर्दियों में लोगों को अतिरिक्त खुराक की आवश्यकता होगी या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed