फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US rejects Venezuelan President Maduro's reelection, but keeps financial lifeline for his government updated

US: वेनेजुएला में राष्ट्रपति मादुरो के खिलाफ विपक्ष के आरोप दरकिनार; अमेरिका ने जारी रखी प्रतिबंधों में छूट

Sun, 19 Jan 2025 01:59 PM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काराकास (वेनेजुएला)
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काराकास (वेनेजुएला) Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 19 Jan 2025 01:59 PM IST
सार

साल 2022 में राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने दोबारा राष्ट्रपति चुनाव कराने पर सहमति दी थी। इसके बदले व्हाइट हाउस ने मादुरो सरकार को आर्थिक मदद दी थी। मगर इस चुनाव के बाद सियासी गलियारे में हलचल तेज हो गई।
 

विज्ञापन
US rejects Venezuelan President Maduro's reelection, but keeps financial lifeline for his government updated
वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो - फोटो : ANI

विस्तार

वेनेजुएला के सियासी गलियारों में लगातार उथल-पुथल मची हुई है। यहां निकोलस मादुरो के फिर से राष्ट्रपति बनने पर सियासी घमासान मचा हुआ है। विरोधियों का कहना है कि चुनाव में हार के पुख्ता सबूत होने के बावजूद मादुरो ने राष्ट्रपति की शपथ ली। वहीं, इन आरोपों को अमेरिका लगातार नजरअंदाज कर रहा है। उसने प्रतिबंधों में दी गई ढील को जारी रखा है।  

विज्ञापन


साल 2022 में हुआ था ये समझौता
साल 2022 में इस देश के लिए कुछ अच्छे संकेत दिखाई दिए थे। राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने कई सालों के तानाशाही शासन और आर्थिक प्रतिबंधों के बाद लोकतांत्रिक राष्ट्रपति चुनाव कराने पर सहमति दी थी। इसके बदले व्हाइट हाउस ने मादुरो सरकार को आर्थिक मदद दी थी।
विज्ञापन


वेनेजुएला को मिली थी संजीवनी
इस मदद के तहत, अमेरिकी ऊर्जा कंपनी शेवरॉन को वेनेजुएला के तेल को निकालने और निर्यात करने की अनुमति दी गई थी। इससे वेनेजुएला की अर्थव्यवस्था को एक संजीवनी मिली थी क्योंकि तेल का निर्यात फिर से शुरू हो गया था। हालांकि, मादुरो द्वारा किए गए चुनावों को स्वतंत्र और निष्पक्ष नहीं माना गया। चुनाव में हार के पुख्ता सबूत होने के बावजूद मादुरो ने 10 जनवरी 2025 को तीसरी बार वेनेजुएला के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


विपक्षियों ने लगाए आरोप
विपक्षी दलों और कई देशों ने मादुरो की चुनावी जीत पर सवाल उठाए और आरोप लगाया कि मादुरो ने चुनाव जीतने के लिए धांधली की। विरोध के बाद भी, व्हाइट हाउस ने शेवरॉन को दी गई अनुमति को खत्म नहीं किया। उनके विरोधियों का कहना है कि इस ढील से वेनेजुएला सरकार ने अरबों डॉलर कमाए। हालांकि, अमेरिकी सरकार ने इस फैसले को बदलने के लिए कोई कदम नहीं उठाया।

मीडिया में सवाल उठने पर व्हाइट हाउस के अधिकारियों का बस इतना कहना था कि वे वेनेजुएला पर लागू आर्थिक प्रतिबंधों की नीति की अक्सर समीक्षा करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed