फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Prez Donald Trump White House Secretary Karoline Leavitt nontraditional president Sports lover hindi news

US: 'वे गैर-परंपरागत राष्ट्रपति, खेल कई जुनूनों में एक..'; प्रेस सचिव कैरोलिन ने ट्रंप के बारे में कही ये बात

Tue, 22 Jul 2025 04:18 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन। Published by: ज्योति भास्कर Updated Tue, 22 Jul 2025 04:18 AM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वॉशिंगटन की एनएफएल टीम कमांडर्स को अपना पुराना नाम रेडस्किन्स वापस लेने की सार्वजनिक मांग ने अमेरिका के खेल और राजनीतिक जगत में हलचल मचा दी है। इस बयान के बाद व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने साफ किया कि ट्रंप इस मुद्दे पर मजाक नहीं कर रहे हैं, बल्कि पूरी तरह गंभीर हैं।

विज्ञापन
US Prez Donald Trump White House Secretary Karoline Leavitt nontraditional president Sports lover hindi news
कैरोलिन लेविट ने ट्रंप के खेल के प्रति जुनून को रेखांकित किया - फोटो : एएनआई / अमर उजाला / एजेंसी

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से वॉशिंगटन की एनएफएल फुटबॉल टीम कमांडर्स को लेकर दिए गया बयान ने अमेरिका के खेल जगत में चर्चाओं के बाजार को गर्म कर दिया है। ऐसे में व्हाइट हाउस प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने इस मामले में प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप इस मुद्दे पर बिल्कुल गंभीर हैं। उन्होंने कहा कि खेलों को लेकर ट्रंप का गहरा लगाव है और वो चाहते हैं कि टीम अपना पुराना नाम वापस ले।

विज्ञापन


बता दें कि मामले में चर्चा तेज तब हो गई जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वॉशिंगटन की एनएफलएल फुटबॉल टीम कमांडर्स को लेकर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने कहा है कि अगर टीम अपना पुराना नाम 'रेडस्किन्स' वापस नहीं लाती, तो वो वॉशिंगटन डीसी में बनने वाले नए स्टेडियम की डील को रोक सकते हैं। ऐसे में लेविट ने कहा कि ट्रंप एक अपरंपरागत राष्ट्रपति हैं और वो ऐसे मुद्दों पर भी बोलते हैं जो आमतौर पर दूसरे राष्ट्रपति नहीं छूते। उनका मानना है कि देश के कई खेल प्रेमी उनके इस फैसले के साथ हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- US: 'अमेरिका की खोई साख बहाल की, कई संघर्ष विराम भी कराए', लेविट ने गिनाई ट्रंप की छह महीनों की उपलब्धियां
विज्ञापन
विज्ञापन


समझिए क्या है नाम बदलने की कहानी?
गौरतलब है कि 1999 से फुटबॉल टीम रेडस्किन्स के मालिक रहे डैन स्नाइडर ने पहले कहा था कि नाम कभी नहीं बदलेंगे, लेकिन 2020 में विरोध और स्पॉन्सर कंपनियों के दबाव के चलते उन्होंने नाम बदल दिया। पहले दो साल टीम का नाम वॉशिंगटन फुटबॉल टीम रखा गया और 2022 में नया नाम "कमांडर्स" रखा गया। अब टीम के नए मालिक जोश हैरिस ने साफ कर दिया है कि नाम नहीं बदलेगा और कमांडर्स ही टीम का नाम रहेगा।

ये भी पढ़ें:- US: विदेशी छात्रों के वीजा प्रोग्राम पर ट्रंप प्रशासन की नई जांच, हार्वर्ड की फंडिंग पर मंडराया खतरा

मूल अमेरिकी संगठनों का विरोध
हालांकि ट्रंप के बयान पर कुछ संगठनों ने कड़ी आपत्ति जताई है। एक संगठन की सह-संस्थापक सवाना रोमेरो ने कहा कि हम कोई मास्कॉट नहीं हैं। हमारे समुदाय का मजाक उड़ाना गलत है। नेशनल कांग्रेस ऑफ अमेरिकन इंडियंस ने भी कहा कि इस तरह के नाम और प्रतीक मूल अमेरिकी लोगों का अपमान करते हैं। कुछ फैंस ने ट्रंप की बात को नजरअंदाज किया। एक फैन एंडर टुंचे ने कहा कि यह ट्रंप की एक और बेवकूफी है। इससे असली मुद्दों से ध्यान भटकता है। वहीं, कुछ पुराने फैंस ने आरएफके स्टेडियम की यादें भी साझा कीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed