{"_id":"5f440cd48ebc3e3cbd1066da","slug":"us-presidential-election-nikki-haley-will-be-the-star-speaker-in-republican-convention","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिपब्लिकन के अधिवेशन की स्टार वक्ता होंगी निक्की हेली, भारतवंशी मतदाताओं को साधने की कोशिश तेज","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
रिपब्लिकन के अधिवेशन की स्टार वक्ता होंगी निक्की हेली, भारतवंशी मतदाताओं को साधने की कोशिश तेज
Tue, 25 Aug 2020 12:24 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 25 Aug 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप-निक्की हेली (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी ने जहां कमला हैरिस को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाकर भारतीय-अमेरिकियों को अपने पक्ष में करने की कोशिश की है वहीं रिपब्लिकन पार्टी ने निक्की हेली को पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन के पहले दिन स्टार वक्ताओं में शामिल किया है। एक दिन पहले ही भारतवंशियों को साधने के लिए ट्रंप ने मोदी के साथ वाले वीडियो साझा कर चुके हैं।
विज्ञापन
रिपब्लिकन राष्ट्रीय अधिवेशन में डोनाल्ड ट्रंप को 3 नवंबर को होने वाले आम चुनाव में पार्टी की तरफ से आधिकारिक राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
यह अधिवेशन चार दिनों तक चलेगा जिसमें दक्षिण कैरोलिना की दो बार गवर्नर रह चुकी एकमात्र भारतीय मूल की नेता निक्की हेली को ट्रंप अभियान ने मुख्य वक्ताओं की सूची में शामिल किया है। उन्हें रिपब्लिकन पार्टी के संभावित राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों में से एक माना जाता है।
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र में पूर्व अमेरिकी राजदूत रह चुकीं निक्की हेली ट्रंप परिवार के बेहद करीब हैं और कई हफ्तों से उनके चुनाव अभियान में आक्रामक प्रचार की योजना बना रही हैं। उनके अलावा राष्ट्रपति के बेटे जूनियर ट्रंप और वकील किम्बर्ली गुलफॉय प्रमुख वक्ता होंगे। सम्मेलन में उपराष्ट्रपति के बतौर 61 वर्षीय माइक पेंस को दोबारा नामित किया जाएगा।
अमेरिकियों पर फोकस करेंगे ट्रंप : व्हाइट हाउस
व्हाइट हाउस चीफ ऑफ स्टाफ ने कहा कि ‘रिपब्लिकन राष्ट्रीय अधिवेशन’ में राष्ट्रपति ट्रंप अमेरिकियों पर ही अपना ध्यान केंद्रित करेंगे। सोमवार से शुरू इस अधिवेशन के अंतिम दिन वे व्हाइट हाउस के ‘साउथ लॉन्स’ से नामांकन स्वीकार करते हुए अपना भाषण देंगे।
व्हाइट हाउस चीफ ऑफ स्टाफ मार्क मीडोज ने बताया, राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप को चुनौती देने वाले डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बिडेन के पास करने को कुछ नहीं है। उन्होंने कहा, हमें सिर्फ भाषण नहीं, कुछ ठोस कदम चाहिए, जो राष्ट्रपति ट्रंप ने हर दिन उठाए हैं। जबकि बिडेन ने बमुश्किल दो विधेयक पारित किए होंगे।
महामारी से निपटने को लेकर बिडेन का हमला
पूर्व उप राष्ट्रपति और डेमोक्रेटिक पार्टी सेस राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बिडेन ने रिपब्लिकन प्रत्याशी और मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, राष्ट्रपति ओबामा और मैंने व्हाइट हाउस ऑफिस को भविष्य के महामारियों का सामना करने के लिए अपने देश को तैयार किया था। लेकिन ट्रंप ने इसे खत्म कर दिया, हम हरेक दिन इसकी कीमत चुका रहे हैं।
बिडेन ने दोहराया, मैं वैज्ञानिकों की सुनूंगा और देश को बंद कर दूंगा। जीवन बचाने के लिए जो कुछ भी संभव है मैं उसके लिए तैयार हूं। जबकि ट्रंप प्रशासन ने इससे निपटने में भूल की है।