फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   us presidential election, National Convention of Republicans will be different this time

अलग होगा रिपब्लिकन का राष्ट्रीय सम्मेलन, मिलेगा आम लोगों को भी बोलने का मौका

Mon, 24 Aug 2020 01:26 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 24 Aug 2020 01:26 AM IST
विज्ञापन
us presidential election, National Convention of Republicans will be different this time
Donald trump

डोनाल्ड ट्रंप को रिपब्लिकन पार्टी से राष्ट्रपति पद का दोबारा उम्मीवार घोषित करने के लिए होने वाले पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन का रूप इस बार कुछ अलग होगा। इसमें राष्ट्रपति के रूप में ट्रंप के चार साल के कार्यकाल को दिखाया जाएगा। इतना ही नहीं, आम लोगों को वक्ता के रूप में पेश किया जाएगा और उन्हें ट्रंप के प्रतिद्वंद्वी जो बिडेन से बेहतर साबित करने की कोशिश की जाएगी। 

विज्ञापन


ट्रंप अपने प्रचार को राष्ट्रपति पद के लिए महामारी और आर्थिक मंदी पर जनमत संग्रह के बजाए इसे अमेरिका के भविष्य पर बेहद अलग दृष्टिकोण की तरफ ले जाने का प्रयास कर रहे है। उनके प्रचार अधिकारियों ने बताया कि चार दिन चलने वाले इस कार्यक्रम का विषय ‘ऑनरिंग द ग्रेट अमेरिकन स्टोरी’ है।
विज्ञापन



सम्मेलन में ट्रंप परिवार के सदस्यों सहित उनके प्रसिद्ध समर्थकों को प्रमुखता से दिखाया जाएगा, जिन्हें ग्रैंड ओल्ड पार्टी या जीओपी अमेरिका के ‘मौन बहुसंख्यक’ करार देती है और जिन्हें ट्रंप की नीतियों से लाभ मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोपनीयता की शर्त पर अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को सम्मेलन के शुरुआती दिन में ‘लैंड ऑफ प्रॉमिस’ नाम से कार्यक्रम होगा, जिसमें दिखाया जाएगा कि किस प्रकार से ट्रंप ने अमेरिकी लोगों के सपनों को ऊर्जा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed