{"_id":"672719ec6edb9add660d8f98","slug":"us-presidential-election-2024-polling-day-millions-of-americans-seal-their-choices-in-early-voting-know-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: राष्ट्रपति चुनाव के लिए तय दिन से पहले ही करोड़ों वोटर्स ने किया मतदान, जानें क्या है यह नियम","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: राष्ट्रपति चुनाव के लिए तय दिन से पहले ही करोड़ों वोटर्स ने किया मतदान, जानें क्या है यह नियम
Sun, 03 Nov 2024 12:06 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Sun, 03 Nov 2024 12:06 PM IST
सार
अमेरिका में चुनाव के लिए तय तारीख से पहले ही वोटिंग का अधिकार देने वाले इस नियम को अर्ली वोटिंग कहा जाता है। इस नियम के तहत अमेरिका में वोटिंग के लिए वैध नागरिकों को वोटिंग डे से पहले भी मतदान का अधिकार दिया जाता है।
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव।
- फोटो : PTI
विस्तार
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए 5 नवंबर की तारीख तय है। हालांकि, देशभर में इससे पहले ही करोड़ों मतदाताओं ने अपना वोट डाल दिया है। यूनिवर्सिटी ऑफ फ्लोरिडा की इलेक्शन लैब ट्रैकर के मुताबिक, अब तक अमेरिका में 6 करोड़ 80 लाख लोग वोट डाल चुके हैं।
अमेरिका में चुनाव के लिए तय तारीख से पहले ही वोटिंग का अधिकार देने वाले इस नियम को अर्ली वोटिंग कहा जाता है। इस नियम के तहत अमेरिका में वोटिंग के लिए वैध नागरिकों को वोटिंग डे से पहले भी मतदान का अधिकार दिया जाता है। वह रजिस्टर्ड ईमेल, बैलट को पोस्ट कर और मतदान केंद्र पर वोटिंग की तारीख से पहले ही जाकर वोट दे सकते हैं।
अकेले न्यूयॉर्क शहर की ही बात करें तो यहां अर्ली वोटिंग शुरू होते ही पहले दिन करीब 1,40,000 लोगों ने अपना वोट डाल दिया। यहां के बोर्ड ऑफ इलेक्शन के मुताबिक, न्यूयॉर्क ने अर्ली वोटिंग में रिकॉर्ड बना दिया है और यह अभी भी जारी है।
विज्ञापन
अर्ली वोटिंग की इस सुविधा से ज्यादातर मतदाता वोटिंग के लिए तय दिन में कई तरह की समस्याओं से बच जाते हैं। फिर चाहे वह मतदान के लिए लगी लंबी कतारें हों या खराब मौसम या मतदातस्थल पर किसी और तरह की परेशानी।
गौरतलब है कि 2020 में अर्ली वोटिंग के लिए 100 से भी कम मतदान केंद्र बनाए गए थे। इस बार अकेले न्यूयॉर्क में यह आंकड़ा 50 फीसदी से ज्यादा है।