फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US presidential election 2020 Fight between Trump and Biden Donald Trump calls Dr Anthony Fauci a disaster

ट्रंप-बिडेन की लड़ाई में फंसे डॉ. फौसी, राष्ट्रपति ने व्हाइट हाउस के संक्रामक रोग विशेषज्ञ को कहा ‘बेवकूफ’

Wed, 21 Oct 2020 01:36 AM IST
देव कश्यप न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन।
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 21 Oct 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
US presidential election 2020 Fight between Trump and Biden Donald Trump calls Dr Anthony Fauci a disaster
अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

राष्ट्रपति ट्रंप और पूर्व उपराष्ट्रपति जो बिडेन के बीच होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव प्रचार में देश के दिग्गज संक्रामक रोग विशेषज्ञ और व्हाइट हाउस कोरोना वायरस टास्क फोर्स के प्रमुख डॉ. एंथनी फौसी फंस गए हैं। कोविड-19 से ठीक हुए ट्रंप को मास्क पहनने की लगातार सलाह देकर राष्ट्रपति की त्यौरियां चढ़ाने वाले डॉ. फौसी जैसे सम्मानित शख्स को ट्रंप ने ‘बेवकूफ’ तक कह डाला।

विज्ञापन


डॉ. फौसी मौजूदा दौर में ट्रंप की चुनावी कुंठा का मुख्य केंद्र बन गए हैं। सार्वजनिक मंचों पर मास्क की जरूरत को नकारने वाले राष्ट्रपति ट्रंप को संक्रामक रोग विशेषज्ञ ने न सिर्फ मास्क पहनने की सलाह दी बल्कि मार्च में उनके एक बयान को रिपब्लिकन चुनाव अभियान में इस्तेमाल करने पर नाराजगी भी जताई थी। उधर, प्रतिद्वंद्वी जो बिडेन भी इसे चुनावी मुद्दा बना चुके हैं।
विज्ञापन



इस सब बातों से झुंझलाए ट्रंप ने तीन दिनों में अपनी पांचवीं रैली पर टक्सन, एरिजोना रवाना होने से पहले कहा कि लोग अब डॉ. फौसी और इन सभी बेवकूफों को सुनकर थक गए हैं। उन्होंने कहा कि हर बार जब फौसी टीवी पर जाते हैं तो एक बम फोड़ देते हैं, लेकिन अगर उन्हें निकाल दिया जाए तो और बड़ा बम फट पड़ेगा, फौसी एक ‘तबाही’ हैं। ट्रंप ने कहा कि 'मैं घबराया नहीं हूं, मुझे लगता है कि मैं नाराज हूं। मैं खुश हूं, संतुष्ट हूं क्योंकि मैंने अच्छा काम किया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


बहस के नए नियम, दो मिनट बंद रहेगा प्रतिद्वंद्वी का माइक्रोफोन
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से पहले 22 अक्तूबर को टेनेसी में होने वाली ट्रंप और बिडेन की अंतिम बहस से पहले प्रेसिडेंशियल डिबेट संचालित करने वाले आयोग ने नए नियमों का एलान किया है। इनके तहत प्रतिद्वंद्वी वक्ताओं के माइक्रोफोन स्पीकर दो मिनट के लिए बंद किए जाएंगे ताकि अपना पक्ष रखने जा रहा उम्मीदवार अपनी बात निर्बाध ढंग से शुरू कर सके। दोनों को ही बहस के 15 मिनट वाले प्रत्येक खंड के दौरान शुरुआती दो मिनट निर्बाध रूप से बोलने के लिए दिया जाएगा। बहस के दौरान माइक को म्यूट बटन तो नहीं चलेगा, लेकिन दूसरे को बाधा डालने वाले नेता का समय काटा जाएगा।

विदेश नीति पर अंतिम बहस की मांग
राष्ट्रपति पद के लिए होने वाले चुनाव की अंतिम बहस में विदेश नीति पर डिबेट की मांग उठी है। ट्रंप के प्रचार अभियान प्रमुख बिल स्टेपियन ने डिबेट आयोजित करने वाले आयोग को इस बाबत पत्र लिखा है। इससे पहले अमेरिका में नस्लवाद, जलवायु परिवर्तन, राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों पर बहस हो चुकी है।

अमेरिकी इतिहास में अगला साल होगा सबसे बेहतर : ट्रंप
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि देश की अर्थव्यवस्था जल्द कोरोना वायरस के प्रभाव से उबर जाएगी। उन्होंने दावा किया कि 2021 देश के इतिहास में अर्थव्यवस्था के लिए सबसे बेहतरीन साल होगा। ट्रंप ने एरिजोना में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि ‘अगला साल देश के इतिहास में आर्थिक दृष्टि से सबसे बेहतरीन वर्ष रहेगा।’ बता दें कि इन दिनों अमेरिका रोजगार और बुरे आर्थिक संकट से जूझ रहा है।


चुनाव हैकिंग में पकड़े गए छह रूसी सैन्य अधिकारी
अमेरिका ने रूस के छह सैन्य अधिकारियों पर आरोप तय किए हैं कि वे अमेरिका, यूरोप में कंप्यूटर हैकिंग के माध्यम से चुनावी प्रक्रिया में दखल दे रहे थे। इन पर फ्रांसीसी चुनावों के साथ अमेरिकी व्यापारियों को भी निशाना बनाने का आरोप है। हालांकि जांच टीम को रूसी खुफिया विभाग जीआरयू से जुड़े इन अधिकारियों पर अमेरिकी चुनाव को प्रभावित करने वाले कोई सबूत नहीं मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed