{"_id":"5c2f1c3bbdec2256ba1d8886","slug":"us-president-trump-talks-to-the-family-of-indian-origin-police-officer","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: राष्ट्रपति ट्रंप ने मारे गए भारतीय मूल के पुलिस अधिकारी के परिवार से बात की","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका: राष्ट्रपति ट्रंप ने मारे गए भारतीय मूल के पुलिस अधिकारी के परिवार से बात की
Fri, 04 Jan 2019 02:11 PM IST
पूजा मेहरोत्रा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूजा मेहरोत्रा
Updated Fri, 04 Jan 2019 02:11 PM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खिल्ली उड़ाने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब भारत से रिश्ते सुधार में लगे हैं। पिछले दिनों ड्यूटी पर तैनात भारतीय मूल के पुलिस अधिकारी रोनिल सिंह की हत्या के मामले को अमेरिकी राष्ट्रपति ने संजीदगी से लिया है। वह रोन सिंह के परिजनों और साथी पुलिस अधिकारियों से बातचीत की। बता दें कि रोन सिंह की पिछले हफ्ते कैलिफोर्निया में मार दिया गया था। सिंह की हत्या कथित रूप से अवैध अप्रवास व्यक्ति ने गोली मार कर की थी। व्हाइट हाउस ने इसकी जानकारी दी है।
न्यूमेन पुलिस विभाग में अधिकारी रोनिल सिंह (33) 26 दिसंबर को अपनी ड्यूटी पर तैनात थे, उसी दिन स्थानीय समयानुसार देर रात एक बजे उनको गोली मारी गई जिसके बाद उनकी मौत हो गई। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव सारा सैन्डर्स ने कहा, "आज दोपहर, राष्ट्रपति ट्रंप ने पुलिस अधिकारी रोनिल 'रोन' सिंह के परिवार और न्यूमेन विभाग में उनके साथी पुलिसकर्मियों से बात की।’’
सिंह जुलाई 2011 में पुलिस विभाग में शामिल हुए थे। सैन्डर्स ने कहा, "राष्ट्रपति ने देश के नागरिकों के लिये अधिकारी की सेवाओं की प्रशंसा की है। उन्होंने संवेदनाएं जताते हुए मामले की तेजी से जांच करने और संदिग्ध को तुरंत हिरासत में लेने का निर्देश दिया।’’
विज्ञापन
उन्होंने कहा, "राष्ट्रपति ने सिंह की पत्नी अनामिका 'मिका' चांद सिंह, न्यूमेन कैलिफोर्निया पुलिस प्रमुख रैंडी रिचर्डसन और स्टेनिस्लॉस काउंटी, कैलिफोर्निया के शैरिफ एडम क्रिश्चिनसन से फोन पर बात की।" कैलिफोर्निया पुलिस ने इस मामले में मेक्सिको से आए एक अवैध आप्रवासी को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान 33 वर्षीय गुस्ताव पेरेज एरिएगा के रूप में हुई है।