फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US President trump agree to end shutdown but only for three weeks

अमेरिका: शटडाउन खत्म करने के लिए माने राष्ट्रपति ट्रंप, साथ ही दी बड़ी चेतावनी

Sat, 26 Jan 2019 11:57 AM IST
अनिल पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अनिल पांडेय Updated Sat, 26 Jan 2019 11:57 AM IST
विज्ञापन
US President trump agree to end shutdown but only for three weeks
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 35 दिनों से चले आ रहे शटडउन को कुछ समय के लिए खत्म करने को मान गए हैं। उन्होंने ऐसा तीन हफ्तों के लिए किया है। ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि मेक्सिको सीमा पर दीवार बनाने की अपनी मांग से उन्होंने समझौता नहीं किया है। हालांकि सरकार के आंशिक रूप से ठप पड़े कामकाज को फिर से शुरू करने पर उन्होंने सहमति जताई है।


loader

ट्रंप ने ट्वीट में विस्तार से इस बारे में कहा, "यह लाखों लोगों को ध्यान में रखते हुए किया गया है जो इस बंद से बुरी तरह प्रभावित हो रहे थे ... और इस समझ के साथ कि अगर इन 21 दिनों में कोई सहमति नहीं बनती तो तमाम प्रयास व्यर्थ हो जाएंगे।" 

इसका मतलब ये हुआ कि शटडाउन तो खत्म हो जाएगा लेकिन कुछ ही समय के लिए। इस समय के खत्म होते ही शटडाउन दोबारा से शुरू किया जा सकता है।

बता दें अमेरिकी सदन में डेमोक्रेटिक पार्टी का बहुमत है और उसने ट्रंप को  दीवार बनाने के लिए 5.7 अरब अमेरिकी डॉलर देने से इनकार कर दिया है। जिसके बाद से शटडाउन जारी है। ट्रंप अपनी मांग पर अड़े हुए हैं। यही कारण है कि शटडाउन पूरी तरह खत्म नहीं हुआ। 

इससे पहले राष्ट्रपति अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर दीवार बनाने की मांग को लेकर नए प्लान के साथ सामने आए थे, ताकि सरकारी शटडाउन खत्म किया जा सके। ट्रंप शटडाउन खत्म करने के लिए जिस समझौते के साथ आए वह ड्रीमर्स को लेकर था। वो लोग जो बचपन में अमेरिका आते हैं। 

प्रवासियों के लिए इस भाषण में ट्रंप ने कुछ रियायतों की बात भी की लेकिन डेमोक्रेट्स ने इसके लिए साफ इनकार कर दिया है। अमेरिका में जो शटडाउन लगा है वह अमेरिकी इतिहास का अब तक का सबसे लंबा शटडाउन है।

अब तक के सबसे लंबे बंद ने सरकार के कई प्रमुख विभागों के कामकाज को एक तरह से पंगु बना दिया है। 30 दिन से चल रहे इस बंद ने मानवीय संकट भी पैदा कर दिया है जहां इसके चलते करीब 8,00,000 संघीय कर्मचारियों को एक महीने तक उनकी तनख्वाह नहीं मिली।

ट्रंप की चेतावनी

ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि अगर सांसद दीवार फंडिंग के लिए तीन सप्ताह की बातचीत के बाद भी सहमत नहीं होते तो वह शटडाउन फिर से शुरू हो सकते हैं या फिर वह फंडिंग के लिए राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा भी कर सकते हैं। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा है कि वह बॉर्डर पर क्रंक्रीट की दीवार का निर्माण नहीं चाहते हैं, जो कि पूरी दक्षिणी सीमा पर बनी हुई है।

ट्रंप का कहा, "आज मुझे यह घोषणा करते हुए बहुत गर्व हो रहा है कि हम शटडाउन को समाप्त करने और संघीय सरकार को फिर से खोल रहे हैं।" ट्रंप ने दीवार निर्माण के लिए मांगी गई 5.7 अरब डॉलर की राशि मिले बिना ही 15 फरवरी तक सरकार का कामकाज अस्थायी रूप से शुरू करने पर सहमति जताई है।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed