Holi Celebration: अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने होली की शुभकामनाएं दीं, एक्स पर पोस्ट किया बधाई संदेश
बाइडन ने कहा, दुनिया भर में लाखों लोग गुलाल और जीवंत रंगों के साथ वसंत के आगमन और होली का जश्न मना रहे हैं। जिल बाइडन और मैं आज के रंगों के त्योहार को मनाने वाले सभी लोगों की खुशी की कामना करते हैं और शुभकामनाएं देते हैं।
विस्तार
देश-दुनिया में रंगों का त्योहार होली पूरे जश्न के साथ मनाया गया। इस शुभ अवसर पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने लोगों को होली की शुभकामनाएं दीं। बाइडन ने सोशल मीडिया एक्स पर बधाई संदेश में कहा, दुनिया भर में लाखों लोग गुलाल और जीवंत रंगों के साथ वसंत के आगमन और होली का जश्न मना रहे हैं। जिल बाइडन और मैं हर्षोल्लास के साथ रंगों का त्योहार मनाने वाले सभी लोगों को शुभकामनाएं देते हैं।
एंटनी ब्लिंकन ने होली की बधाई दीToday, millions around the world will join together to celebrate Holi, the arrival of Spring, with Gulal and vibrant colors.
Jill and I wish all those observing today’s Festival of Colors joy and happiness. pic.twitter.com/BKDnGNeRRD— President Biden (@POTUS) March 25, 2024विज्ञापन
वहीं, अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने भी होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, अमेरिका और दुनिया भर में होली का जश्न मनाने वालों को शुभकामनाएं। रंगों का त्योहार इस मौसम में आपके लिए खुशियां और स्नेह लेकर आए।
Wishing a joyful Holi to those celebrating in the United States and across the world. May the Festival of Colors bring you happiness and friendship this season. pic.twitter.com/8KCBGQeUxH
— Secretary Antony Blinken (@SecBlinken) March 25, 2024