फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US President Joe Biden wishes Elon Musk Lots of Luck for moon trip

Elon Musk Vs Joe Biden: अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर मस्क को "सुपर बैड फीलिंग", बाइडन का तंज- "चांद के दौरे के लिए शुभकामनाएं"

Sat, 04 Jun 2022 08:24 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 04 Jun 2022 08:24 AM IST
सार

एक रिपोर्ट में कहा गया था कि एलन मस्क ने ई-मेल के जरिए अधिकारियों को नई नियुक्तियों को रोकने के निर्देश दिए हैं। मस्क ने यह भी कहा कि वह बाइडन के प्रशंसक नहीं हैं और अमेरिकी अर्थव्यवस्था को लेकर बुरा अनुभव कर रहे हैं। 

विज्ञापन
US President Joe Biden wishes  Elon Musk Lots of Luck for moon trip
elon musk and joe biden - फोटो : twitter

विस्तार

दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क आए दिन किसी ने किसी से भिड़ ही जाते हैं। कभी अपने ट्वीट के जरिए तो कभी अपने फैसलों के चलते। हालिया विवाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ है। दरअसल, अमेरिकी अर्थव्यवस्था को लेकर उनकी टिप्पणी के बाद बाइडन ने मस्क पर तंज कसा है और उन्हें चंद्रमा यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी हैं। बाइडन की यह टिप्पणी तब आई है, जब मस्क ने अमेरका की अर्थव्यवस्था को लेकर कहा कि वह टेस्ला से 10 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी करना चाहते हैं। 

विज्ञापन

क्या है विवाद का कारण?
दरअसल, एक रिपोर्ट में कहा गया था कि एलन मस्क ने ई-मेल के जरिए अधिकारियों को नई नियुक्तियों को रोकने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है अमेरिकी अर्थव्यवस्था के बारे में वह बहुत बुरा अनुभव कर रहे हैं। इसलिए वह टेस्ला में कार्यरत कर्मचारियों की संख्या में 10 फीसदी की कटौती करने जा रहे हैं। मस्क ने यह भी कहा कि वह बाइडन के प्रशंसक नहीं हैं। 
विज्ञापन


बाइडन ने दिया जवाब 
मस्क की इस टिप्पणी के बाद बाइडन ने उन पर निशाना साधा। मई के आंकड़ों के बारे में बात करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि कोरोना महामारी के बाद अर्थव्यवस्था में सुधार हो रहा है और मई के जॉब के आंकड़े अच्छे संकेत दे रहे हैं। उन्होंने बाइडन पर निशाना साधते हुए कहा, मस्क अर्थव्यवस्था के बारे में बात कर रहे हैं तो बता दूं कार निर्माता कंपनी फोर्ड अपने निवेश को बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। वहीं स्टेलंटिस इलेक्ट्रिक वाहनों पर निवेश की योजना बना रहा है। इसके बाद उन्होंने एलन मस्क पर तंज कसते हुए कहा, स्पेसएक्स के मालिक को चंद्रमा की यात्रा के लिए बहुत सारी शुभकामनाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed