फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   us president joe biden warns American citizens in Ukraine to leave now

Ukraine Crisis: अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन की चेतावनी, यूक्रेन से तुरंत बाहर निकलें अमेरिकी नागरिक 

Fri, 11 Feb 2022 07:23 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 11 Feb 2022 07:23 AM IST
सार

रूस ने पश्चिमी देशों पर यूक्रेन को लेकर तनाव बढ़ाने का आरोप लगाया जबकि अमेरिका ने यूक्रेन की सीमा पर एक लाख रूसी सैनिकों के जमावड़े पर आपत्ति जताई।  

विज्ञापन
us president joe biden warns American citizens in Ukraine to leave now
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन - फोटो : ANI

विस्तार

यूक्रेन के मुद्दे पर अमेरिका और रूस के बीच लगातार बढ़ते तनाव के बीच राष्ट्रपति जो बाइडन ने नया बयान जारी किया है। बाइडन ने अमेरिकी नागरिकों से तुरंत यूक्रेन छोड़ने को कहा है। समाचार एजेंसी एएफपी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के हवाले से यूक्रेन संकट के मद्देनजर यह बात कही है। 

विज्ञापन


इससे पहले यूक्रेन संकट पर बैठक बुलाने का अमेरिकी प्रस्ताव संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में पारित हुआ था। इस दौरान यूएनएससी की बैठक में उस वक्त माहौल गरमा गया जब अमेरिका और रूस के राजनयिक सीधे तौर पर बहस में भिड़ गए। रूस ने पश्चिमी देशों पर यूक्रेन को लेकर तनाव बढ़ाने का आरोप लगाया जबकि अमेरिका ने यूक्रेन की सीमा पर एक लाख रूसी सैनिकों के जमावड़े पर आपत्ति जताई।  
विज्ञापन


रूसी राजदूत वासीली नेबेनजिया ने पश्चिमी देशों पर यूक्रेन मुद्दे पर तनाव बढ़ाने का आरोप लगाते हुए कहा कि अमेरिका ने विवादित क्षेत्र में नाजियों को सत्ता में बिठा दिया है। इसके जवाब में अमेरिकी राजदूत लिंडा थॉमस-ग्रीनफील्ड ने कहा कि यूक्रेन सीमा पर एक लाख से ज्यादा रूसी सैनिकों का जमावड़ा पिछले कई दशकों में यूरोप में सबसे बड़ी घटना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि दिसंबर 2021 में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से यूक्रेन क्षेत्र के पास बढ़ते हस्तक्षेप को लेकर फोन पर बात की थी। इस मुद्दे को लेकर दोनों नेताओं के बीच करीब 50 मिनट तक फोन पर चर्चा हुई थी। इस दौरान जो बाइडन ने कहा था कि अगर रूस यूक्रेन पर और हमला करता है तो अमेरिका, उसके सहयोगी जवाब देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed