फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US President Joe Biden Visit Poland on Europe Trip This Week

रूस-यूक्रेन जंग: 25 मार्च को पोलैंड जाएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति, पुतिन को रोकने के लिए बनाएंगे रणनीति

Mon, 21 Mar 2022 09:10 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 21 Mar 2022 09:10 AM IST
सार

जो बाइडन पोलैंड के राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे। इस दौरान वह यह भी बताएंगे कि मानवीय संकट को रोकने के लिए अमेरिका अपने सहयोगी देशों के साथ मिलकर क्या-क्या कर रहा है। 

विज्ञापन
US President Joe Biden Visit Poland on Europe Trip This Week
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन - फोटो : PTI

विस्तार

यूक्रेन पर पिछले एक महीने से जोरदार हमले कर रहे रूस को रोकने के लिए अमेरिका एक और दांव खेलने जा रहा है। दरअसल, अब सीधे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन यूरोपीय देशों से बात करके रूस को रोकने की रणनीति तैयार करेंगे। इसके लिए वह 25 मार्च को पोलैंड की यात्रा करेंगे। 

विज्ञापन


व्हाइट हाउस के मुताबिक, जो बाइडन पोलैंड के राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे। इस दौरान वह यह भी बताएंगे कि मानवीय संकट को रोकने के लिए अमेरिका अपने सहयोगी देशों के साथ मिलकर क्या-क्या कर रहा है। प्रेस सचिव जेन साकी ने रविवार रात एक बयान में कहा कि बाइडन वहां के नेताओं से मिलने के लिए पहले ब्रसेल्स और फिर पोलैंड जाएंगे। दरअसल, यूक्रेन संकट के समय पोलैंड सबसे बड़े शरणार्थी देश के रूप में उभरकर सामने आया है और रूस के खिलाफ उसने काफी तीखी प्रतिक्रिया दी है। 
विज्ञापन


यूक्रेन यात्रा की योजना नहीं
व्हाइट हाउस ने साफ किया कि, जो बाइडन की यूक्रेन यात्रा की कोई योजना नहीं है। हालांकि, बाइडन और नाटो ने बार-बार कहा है कि वह यूक्रेन को हथियार और अन्य रक्षात्मक समर्थन प्रदान करेंगे। हालांकि, वह रूस से सीधे टकराना नहीं चाहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जंग का 26वां दिन 
यूक्रेन पर रूस के हमले को करीब एक महीना हो रहा है। दोनों देशों के बीच जंग का आज 26वां दिन है। इसके बावजूद किसी भी ओर से इस बात के संकेत नहीं मिल रहे हैं कि, यह जंग कहां जाकर रुकेगी। अब खबर है कि, वोलोदिमिर जेलेंस्की, राष्ट्रपति पुतिन के साथ बातचीत को तैयार हैं। उन्होंने कहा है कि, अगर यह वार्ता फेल हो जाती है तो तीसरा विश्व युद्ध निश्चित तौर पर होगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed