फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US President Joe Biden to celebrate Diwali at White House Donald Trump at Mar a Lago may witness firecrackers

अमेरिका में दिवाली: राष्ट्रपति बाइडन से पहले ट्रंप मनाएंगे त्योहार, निजी रिजॉर्ट में करा सकते हैं आतिशबाजी

Wed, 12 Oct 2022 09:20 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Wed, 12 Oct 2022 09:20 AM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन अपने आधिकारिक घर व्हाइट हाउस में 24 अक्तूबर को दिवाली का जश्न मनाएंगे। कार्यक्रम में उनके साथ भारतीय-अमेरिकी समुदाय के प्रशासनिक अफसर भी शामिल रहेंगे। 

विज्ञापन
US President Joe Biden to celebrate Diwali at White House Donald Trump at Mar a Lago may witness firecrackers
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन 24 अक्तूबर, पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 21 अक्तूबर को मनाएंगे दिवाली - फोटो : Social Media

विस्तार

भारत के साथ-साथ दुनियाभर में दिवाली के जश्न की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी कड़ी में अमेरिकी नेताओं ने भी आयोजनों से जुड़ी जानकारियां साझा करना शुरू कर दिया है। इस बार अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से लेकर पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तक दिवाली कार्यक्रम आयोजित करेंगे। इसके अलावा कई और अमेरिकी राज्यों में भी डेमोक्रेट और रिपब्लिकन नेता अपने-अपने स्तर पर भारतवंशियों के साथ दिवाली के जश्न में शामिल होंगे। 
विज्ञापन


अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन अपने आधिकारिक घर व्हाइट हाउस में 24 अक्तूबर को दिवाली का जश्न मनाएंगे। कार्यक्रम में उनके साथ भारतीय-अमेरिकी समुदाय के प्रशासनिक अफसर भी शामिल रहेंगे। जो बाइडन के साथ उनकी पत्नी जिल बाइडन भी त्योहार के जश्न का हिस्सा होंगी। व्हाइट हाउस में कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जारी हैं। 
विज्ञापन


दूसरी तरफ पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने फ्लोरिडा स्थित मार-ए-लागो रिसॉर्ट में 21 अक्तूबर को दिवाली मनाएंगे। इसकी जानकारी देते हुए रिपब्लिकन पार्टी के हिंदू विंग- रिपब्लिकन हिंदू कोलिशन (RHC) ने कहा कि ट्रंप के साथ भारतीय-अमेरिकी समुदाय के नेता मार-ए-लागो रिजॉर्ट में मौजूद रहेंगे। आरएचसी के शलभ कुमार ने कहा कि ट्रंप का कार्यक्रम करीब चार घंटे लंबा होगा। इस दौरान उनके रिजॉर्ट पर पटाखे छुड़ाने की संभावनाओं को भी तलाशा जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका में प्रचलित है दिवाली का त्योहार
गौरतलब है कि अमेरिका के साथ-साथ दिवाली का पर्व दुनिया के हर बड़े देश में काफी धूमधाम से मनाया जाता है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने पिछले साल ही दिवाली पर व्हाइट हाउस में दीप जलाकर लोगों को त्योहार की शुभकामनाएं दी थीं। बाइडन ने अपने शुभकामना संदेश में कहा था, 'दिवाली का प्रकाश हमें अंधकार से ज्ञान, बुद्धिमत्ता और सच्चाई की ओर बढ़ने की याद दिलाता है। यह हमें विभाजन से एकता और निराशा से आशा की ओर ले जाता है। अमेरिका व दुनियाभर के हिंदुओं, सिखों, जैनियों और बौद्ध लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं। 


इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने भी राष्ट्रपति रहते हुए व्हाइट हाउस में भारतवंशियों के साथ दिवाली मनाई थी। राष्ट्रपति चुनाव में हार के बाद व्हाइट हाउस में आखिरी दिवाली के दौरान ट्रंप ने कहा था कि रोशनी के इस त्योहार में दोस्त, पड़ोसी और आपके प्रियजन मिलकर बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाते हैं। जब अमेरिका में दिवाली पर दीये जलाए जाते हैं तो हमारा देश धार्मिक रूप से आजाद देश के रूप में चमकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed