फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US President Joe Biden tests positive for Covid-19 Cancer Speech White House Clearification Latest News Update

Joe Biden: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन कोरोना संक्रमित, व्हाइट हाउस ने की पुष्टि

Thu, 21 Jul 2022 09:10 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 21 Jul 2022 09:10 PM IST
सार

बाइडन ने अमेरिका के राष्ट्रपति का पद संभालने से पहले ही फाइजर की एंटी कोविड वैक्सीन की दोनों खुराक लगवा ली थीं। इसके बाद बाइडन ने सितंबर 2021 में पहली बूस्टर खुराक जबकि मार्च 2022 में टीके की एक अतिरिक्त खुराक ली थी।

विज्ञापन
US President Joe Biden tests positive for Covid-19 Cancer Speech White House Clearification Latest News Update
अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन कोविड -19 पॉजिटिव पाए गए हैं। व्हाइट हाउस की ओर से गुरुवार को इस बात की पुष्टि की। प्रेस सचिव करीन जीन-पियरे के मुताबिक, बाइडन में कोरोना के बेहद मामूली लक्षण हैं। उन्होंने बीमारी की गंभीरता को कम करने के लिए एंटीवायरल दवा पैक्सलोविड लेना शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन


बाइडन ने अमेरिका के राष्ट्रपति का पद संभालने से पहले ही फाइजर की एंटी कोविड वैक्सीन की दोनों खुराक लगवा ली थीं। इसके बाद बाइडन ने सितंबर 2021 में पहली बूस्टर खुराक जबकि मार्च 2022 में टीके की एक अतिरिक्त खुराक ली थी। बाइडन से पहले उपराष्ट्रपति कमला हैरिस समेत व्हाइट हाउस के कई अधिकारी कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।
विज्ञापन


व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कराइन जीन-पियरे ने कहा कि राष्ट्रपति बाइडन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उनको अभी हल्के लक्षण हैं। साथ ही कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति को टीके की सभी खुराकें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले बाइडेन ने एक भाषण में दावा किया कि उन्हें कैंसर है। इसका वीडियो जब वायरल हुआ, तो लोग चौंक गए। इसके बाद व्हाइट हाउस ने सफाई दी कि राष्ट्रपति पिछले दिनों की बात कर रहे थे। पद संभालने से पहले उन्हें मेलेनोमा त्वचा कैंसर हुआ था, जिसका निदान हो चुका है। बाइडेन  मैसाचुसैट्स के समरसेट में एक पूर्व कोयला खदान संयंत्र के दौरे पर भाषण दे रहे थे।


बाइडेन अक्सर अपने भाषणों में गलतियां करते रहे हैं। कुछ दिनों पहले वह टीवी पर भाषण दे रहे थे। टेलीप्रॉम्टर देख बोलते हुए उन्होंने गलती से उस पर दिए निर्देश को भी भाषण का हिस्सा समझकर पढ़ दिया। ट्विटर पर साझा वीडियो में वे यह कहते सुनाई दिए- एंड ऑफ कोट, रिपीट द लाइन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed