फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US President Joe Biden says Our military mission in Afghanistan will conclude on August 31

अमेरिकी सैनिकों की अफगानिस्तान से वापसी: राष्ट्रपति बाइडन ने कहा, 31 अगस्त तक पूरा हो जाएगा अभियान

Fri, 09 Jul 2021 12:36 AM IST
देव कश्यप एएनआई, वाशिंगटन
एएनआई, वाशिंगटन Published by: देव कश्यप Updated Fri, 09 Jul 2021 12:36 AM IST
सार

  • राष्ट्रपति बाइडन ने कहा कि अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी 31 अगस्त तक पूरा हो जाएगा।
  • नाटो देश भी अमेरिकी समन्वय से अफगानिस्तान से अपने सैनिकों को तेजी से वापस निकाल रहे हैं

विज्ञापन
US President Joe Biden says Our military mission in Afghanistan will conclude on August 31
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

अफगानिस्तान में अमेरिका के युद्ध को खत्म करने के अपने प्रशासन के प्रयासों का उल्लेख करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने गुरुवार को कहा कि अफगानिस्तान में अमेरिकी सेना का अभियान 31 अगस्त को समाप्त हो जाएगा। ज्यादातर सैनिकों की वापसी हो चुकी है। सैनिकों की वापसी सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ रहा है और इस अभियान में ‘गति ही सुरक्षा’ है की नीति का पालन किया जा रहा है।

विज्ञापन

 
बाइडन ने आगे कहा कि 'जैसा कि मैंने अप्रैल में कहा था, अमेरिका ने वह किया जो हम अफगानिस्तान में करने गए थे। इस अभियान का मकसद 9/11 को हम पर हमला करने वाले आतंकवादियों का पता करना और ओसामा बिन लादेन तक न्याय का संदेश पहुंचाना था। साथ ही अफगानिस्तान को बचाने के लिए आतंकवादी खतरे को कम करना था क्योंकि अफगानिस्तान अमेरिका के खिलाफ लगातार हमला करने वाले आतंकियों का गढ़ बन गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बाइडन ने एक भाषण में कहा, 'हम अफगानिस्तान में राष्ट्र निर्माण करने नहीं गए थे। अफगान नेताओं को साथ आकर भविष्य का निर्माण करना होगा।' तालिबान द्वारा देश में महत्वपूर्ण ठिकानों पर प्रगति करने के बीच बाइडन ने अमेरिकी सैन्य अभियान को खत्म करने के अपने निर्णय को उचित ठहराया।

बता दें कि इससे एक पहले मंगलवार को अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने कहा था कि अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी जारी है, अब तक 90 फीसदी से ज्यादा वापसी पूरी हो चुकी है। यहां सात सैन्य ठिकानों को औपचारिक रूप से अफगान रक्षा मंत्रालय को सौंप दिया गया है। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय (पेंटागन) ने कहा है कि करीब 1,000 सी-17 मालवाहक विमान अफगानिस्तान से सैन्य उपकरण लेकर उड़े हैं। 

पेंटागन के मुताबिक, अफगानिस्तान से सैन्य उपकरण लेकर रवाना होने से पहले कई सैन्य उपकरणों को निपटान के लिए रक्षा रसद एजेंसी को सौंप दिया गया है। नाटो देश भी अमेरिकी समन्वय से अफगानिस्तान से अपने सैनिकों को तेजी से वापस निकाल रहे हैं। जर्मनी ने अपने सभी सैनिकों को वापस भी बुला लिया है और उसने उत्तरी अफगानिस्तान के मजार-ए-शरीफ में स्थित अपना वाणिज्य दूतावास बंद कर दिया है।


पिछले सप्ताह अमेरिकी और नाटो बलों ने अफगानिस्तान का सबसे बड़ा सैन्य हवाई अड्डा बगराम एयरबेस भी खाली कर दिया है। विदेशी सैनिकों की वापसी के साथ, तालिबान ने सरकारी बलों से लड़ने के बाद उत्तरी अफगानिस्तान और देश के अन्य हिस्सों में कई जिलों पर कब्जा कर लिया है। हालांकि अफगान सुरक्षाबलों ने तालिबान को आगे बढ़ने से रोकने का संकल्प लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed