अमेरिका: 150 दिन में 30 करोड़ लोगों को वैक्सीन देने का लक्ष्य, राष्ट्रपति बाइडन ने की घोषणा
- अमेरिका ने टीकाकरण को युद्ध स्तर पर जारी रखते हुए 150 दिन में 30 करोड़ लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
- राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि देश की अब तक 18 करोड़ 20 लाख से ज्यादा आबादी को कोरोना वैक्सीन की कम से कम पहली डोज लगाई जा चुकी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना महामारी से पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा प्रभावित अमेरिका ने कोरोना पर लगभग पूरी तरह से नियंत्रण कर लिया है। अमेरिका ने टीकाकरण को युद्ध स्तर पर जारी रखते हुए 150 दिन में 30 करोड़ लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि देश की अब तक 18 करोड़ 20 लाख से ज्यादा आबादी को कोरोना वैक्सीन की कम से कम पहली डोज लगाई जा चुकी है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 टीम से प्राप्त जानकारी के आधार पर मुझे यह बताते हुए गर्व महसूस हो रहा है कि हम ज्यादा से ज्यादा लोगों का टीकाकरण करने के अपने लक्ष्य के करीब आते जा रहे हैं। हमारा लक्ष्य 150 दिन में 30 करोड़ लोगों को टीका लगाने का है।
Today, after receiving a briefing from my entire COVID-19 team, I’m proud to announce that we’re getting even closer, because of our wartime effort -- to administer 300 million shots in arms in just 150 days: US President Joe Biden pic.twitter.com/ecTOnow2wf
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) July 6, 2021
उन्होंने बताया कि देश में अब तक 18 करोड़ 20 लाख से ज्यादा लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। इनमें 90 फीसदी बुजुर्ग और 70 फीसद वयस्क यानी 27 साल से ज्यादा उम्र के लोग शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इस हफ्ते के अंत तक हम 16 करोड़ अमेरिकियों के पूर्ण टीकाकरण का लक्ष्य प्राप्त कर लेंगे।
More than 182 million Americans have received at least one shot, including nearly 90% of seniors & 70% of adults over the age of 27. By the end of this week, we’ll have reached the mark of 160 million fully vaccinated Americans: US President Joe Biden
— ANI (@ANI) July 6, 2021
इससे पहले देश के 245वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा था कि अमेरिका कोविड-19 महामारी से जल्द ही आजाद हो जाएगा। उन्होंने व्हाइट हाउस में अपने भाषण के दौरान कहा था, 'आज हम एक घातक वायरस से अपनी आजादी के करीब हैं। आज हमने इस वायरस के खिलाफ मजबूत स्थिति हासिल कर ली है।'
सीएनएन हेल्थ के अनुसार, अमेरिका में अब तक कोरोना संक्रमण के 33,746,246 मामले सामने आ चुके हैं और 605,526 मौतें दर्ज की गई हैं। विशेषज्ञ की मानें तो कोरोना महामारी की तीसरी लहर अक्तूबर तक आ सकती है। वहीं, कोरोना के नए वैरिएंट ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हालांकि कोरोना के तहत लगी पाबंदियां हटाने से कई देशों में जीवन धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है।