{"_id":"62ad3c056eec1057ac63a568","slug":"us-president-joe-biden-says-his-relationship-with-india-very-good-visited-twice","type":"story","status":"publish","title_hn":"Joe Biden Relation With India: भारत के साथ रिश्ते पर खुलकर बोले बाइडन, कहा- एक बार फिर दौरा करना चाहूंगा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Joe Biden Relation With India: भारत के साथ रिश्ते पर खुलकर बोले बाइडन, कहा- एक बार फिर दौरा करना चाहूंगा
Sat, 18 Jun 2022 08:33 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 18 Jun 2022 08:33 AM IST
सार
बाइडन ने कहा कि बेशक, हमने अपने भारतीय भागीदारों के साथ ‘टू प्लस टू’ संवाद बहुत पहले नहीं किया था। लेकिन आई2यू2 के संदर्भ में हम एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देखेंगे।
विज्ञापन
जो बाइडन और पीएम मोदी
विस्तार
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन शुक्रवार को भारत के साथ रिश्ते को लेकर खुलकर बोले। जो बाइडन ने कहा कि उनके भारत के साथ बहुत ही अच्छे संबंध हैं और इसलिए उन्होंने दो बार भारत की यात्रा भी की है। उन्होंने कहा कि अगर दोबारा मौका मिलता है तो वे फिर से भारत जाना चाहेंगे। जो बाइडन अपने गृह राज्य डेलावेयर रवाना होने से पहले संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि मैं दो बार भारत जा चुका हूं और फिर से जाऊंगा। बाइडन ने भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों की भी सराहना की।
विज्ञापन
भारत के रूस के साथ संबंध पर अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने दिया जवाब
वहीं अमेरिका के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि रूस के साथ भारत के संबंध कई दशकों में विकसित हुए हैं। प्राइस ने कहा कि यह दशकों के दौरान विकसित हुआ है, जब अमेरिका इसके लिए तैयार नहीं था या भारत सरकार के लिए पसंद का भागीदार नहीं बन पाया था। उन्होंने कहा कि लेकिन अब स्थितियां बदल चुकी हैं। भारत के साथ संबंध एक द्विदलीय परंपरा की विरासत है जो अब दो दशकों से अधिक समय से चली आ रही है।
विज्ञापन
क्लिंटन के समय से भारत और अमेरिका के बीच रिश्ते में हुआ सुधार: नेड प्राइस
नेड प्राइस ने कहा कि दोनों देशों का संबंध वास्तव में पूर्व राष्ट्रपति (बिल) क्लिंटन प्रशासन के साथ बढ़ना शुरू हुआ, निश्चित रूप से पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश प्रशासन में भारत के साथ अमेरिका की साझेदारी बढ़ी और वह भारत के लिए पसंद का भागीदार बनने का इच्छुक हुआ, जिसमें सुरक्षा क्षेत्र की बात भी शामिल है।
विज्ञापन