फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US President joe biden nominates legal expert Anjali Chaturvedi to key position, read important news

Big News: बाइडन ने विधि विशेषज्ञ अंजलि को दिया अहम पद, घायल रैपर लिल की हालात में सुधार, पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें

Fri, 24 Jun 2022 02:04 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 24 Jun 2022 02:04 AM IST
सार

वेटरन्स मंत्रालय का मुख्य दृष्टिकोण पूर्व सैनिकों को उनके द्वारा अर्जित विश्व स्तरीय लाभ और सेवाएं प्रदान करना है।वहीं पॉप संगीत (रैप) के मशहूर कलाकार लिल त्जे आपातकालीन सर्जरी के बाद अब ठीक हो रहे हैं। उन्हें बुधवार को न्यूजर्सी में एक शॉपिंग मॉल के बाहर गोली मार दी गई थी।

विज्ञापन
US President joe biden nominates legal expert Anjali Chaturvedi to key position, read important news
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

प्रमुख भारतवंशी कानूनी विशेषज्ञ अंजलि चतुर्वेदी को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने पूर्व सैनिक (वेटरन्स) मामलों के मंत्रालय में जनरल काउंसल नामित किया है। वे अमेरिकी न्याय मंत्रालय के अपराध प्रभाग में उप सहायक अटॉर्नी जनरल हैं।  

विज्ञापन


वेटरन्स मंत्रालय का मुख्य दृष्टिकोण पूर्व सैनिकों को उनके द्वारा अर्जित विश्व स्तरीय लाभ और सेवाएं प्रदान करना है। चतुर्वेदी ने अपने करियर के दौरान सरकार की तीनों शाखाओं में काम करने के साथ ही निजी प्रैक्टिस भी की है। 
विज्ञापन


सरकारी सेवा में लौटने से पहले, चतुर्वेदी नॉथ्रोप ग्रुम्मन कॉरपोरेशन के लिए सहायक जनरल काउंसल और जांच निदेशक के तौर पर काम कर रही थीं तथा कंपनी की वैश्विक जांच टीम का नेतृत्व करती थीं। उन्होंने कोलंबिया सुपीरियर कोर्ट में जज ग्रेगरी मिज के लिए लिपिक के रूप में करियर शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कानून से बदलाव की आकांक्षा होती है : न्यायमूर्ति चंद्रचूड़
नवंबर में भारत के अगले प्रधान न्यायाधीश बनने जा रहे न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ ने लंदन में एक व्याख्यान में कहा, कानून से बदलाव की आकांक्षा होती है और जो जवाब मिलते हैं वे इस पर आधारित होते हैं कि आप विमर्श की रूपरेखा कैसे तय करते हैं।

नेशनल इंडियन स्टूडेंट्स एंड एल्युमिनाई यूनियन (एनआईएसएयू) ब्रिटेन और एलएसई साउथ एशिया सेंटर के बीच साझेदारी के तहत बुधवार को लंदन स्कूल ऑफ इकनॉमिक्स (एलएसई) में आयोजित ‘इंडिया ऐट 75’ विषयक व्याख्यान आयोजित किया गया। 

उन्होंने कहा, बाहरी मतभेद कमजोरी नहीं, बल्कि संविधान की ताकत को चिंहित करते हैं। न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने समझाया कि कैसे न्यायपालिका संविधान के संबंध में सामान्य अच्छाई के अपने दृष्टिकोण के आधार पर अधिकारों की व्याख्या करती है। उन्होंने कहा, हमारा अस्तित्व हमारे जागरूक रहने की क्षमता पर निर्भर करता है।

घायल रैपर लिल त्जे की सर्जरी के बाद हालत में सुधार
पॉप संगीत (रैप) के मशहूर कलाकार लिल त्जे आपातकालीन सर्जरी के बाद अब ठीक हो रहे हैं। उन्हें बुधवार को न्यूजर्सी में एक शॉपिंग मॉल के बाहर गोली मार दी गई थी। 21 वर्षीय संगीतकार लिल के साथ एक 22 वर्षीय युवक भी गोलीबारी का शिकार हुआ था। दोनों पीड़ितों का अस्पताल में इलाज जारी है। बता दें कि लिल ने साउंडक्लाउड पर अपना खुद का संगीत साझा किया और उसके बाद वह मशहूर हो गए। उन्होंने 2019 में अपना पहला एलबम ट्रू-2 मायसेल्फ जारी किया था।

ईडी से सोनिया को राहत, जुलाई अंत तक करा सकेंगी बयान दर्ज
नेशनल हेराल्ड से जुडे़ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ को टालने के निवेदन को स्वीकार करते हुए ईडी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को राहत दी है। अधिकारियों ने बताया, ईडी ने गांधी को अब जुलाई के आखिरी सप्ताह में एजेंसी के समक्ष बयान दर्ज कराने को कहा है। 75 वर्षीय कांग्रेस अध्यक्ष को बृहस्पतिवार को एजेंसी के समक्ष पेश होना था।

पहली भारत गौरव ट्रेन नेपाल के जनकपुर पहुंची
भारत और नेपाल में रामायण सर्किट से जुड़े स्थानों को जोड़ने वाली पहली भारत गौरव ट्रेन बृहस्पतिवार को 500 पर्यटकों को लेकर भारत से नेपाल के जनकपुर धाम स्टेशन पहुंची। 14 बोगियों वाली ट्रेन को मंगलवार को दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से रवाना हुई थी।

भारत सरकार ने भगवान राम और माता सीता से जुड़ी प्रमुख जगहों पर पहुंचने के लिए रामायण सर्किट बनाने की यह पहल की थी। रामायण सर्किट के तहत यह ट्रेन जनकपुर (नेपाल) के धार्मिक स्थलों के साथ ही अयोध्या, नंदीग्राम, सीतामढ़ी, वाराणसी, प्रयागराज, चित्रकूट, पंचवटी (नासिक), हम्पी, रामेश्वरम और भद्रचलम जैसे अन्य मशहूर स्थानों से भी गुजरती है।

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने कच्छ के फ्रीक (हरामी नाला) से तीन पाकिस्तानी नौकाओं को जब्त किया है। बीएसएफ के सैनिकों ने भारतीय क्षेत्र के अंदर लगभग 15-20 किमी के भीतर नावों और कुछ मछुआरों को देखा। फिलहाल बीएसएफ के अधिकारी मछुआरों की तलाश कर रहे हैं। इससे पहले भी कई बार जब पाकिस्तानी मछुआरे बीएसएफ की गश्ती नौकाओं को देखकर अपनी नौकाएं छोड़कर पाकिस्तान भाग चुके हैं।

सत्ता के घमंड को तोड़ देगा आंसुओं का सैलाब : राहुल
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सेना में भर्ती की उम्र निकल जाने के कारण रोते हुए एक युवक के वीडियो के साथ ट्वीट किया। गांधी ने कहा कि इन आंसुओं से ऐसा सैलाब उठेगा, जो प्रधानमंत्री के सत्ता के घमंड को तोड़कर रख देगा।

राहुल ने कहा, पिछले दो साल से सेना में एक भी भर्ती नहीं हुई है। चार साल के ठेके पर अग्निवीर लाकर भाजपा ने लाखों युवाओं के देश सेवा के सपने को तोड़ दिया है।

कांग्रेस ने अदाणी के मामलों में ईडी की चुप्पी पर उठाए सवाल
कांग्रेस ने ईडी की कार्यप्रणाली पर निशाना साधते हुए अदाणी के दो मामलों में सवाल उठाए हैं। प्रवक्ता प्रो. गौरव वल्लभ ने कहा, दो बहुत ताजे मामले हैं वहां पर ईडी चुप है। श्रीलंका में बिजली आपूर्ति करने वाला सरकारी इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड सीलोन कह रहा है।

बोर्ड के चेयरमैन ने वहां के संसदीय पैनल के सामने कहा, हमारे राष्ट्रपति राजपक्षे पर मोदी ने दबाव डाला था ताकि श्रीलंका में विंड पावर प्रोजेक्ट का काम अदाणी समूह को मिल जाए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मोदी के कुर्सी संभालते ही एसबीआई ने की अदाणी की फंडिंग की।

नक्सलियों ने घर से उठाकर की व्यक्ति की हत्या
नागपुर। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में नक्सलियों ने 37 वर्षीय एक व्यक्ति की कथित तौर पर हत्या कर दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि नक्सलियों ने बुधवार रात को मालमपोदुर गांव में लकी कुमार ओक्सा को उसके घर से उठा लिया और धारदार हथियारों से उसकी हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि व्यक्ति का शव बृहस्पतिवार सुबह गांव में मिला। हत्या की वजह अभी सामने नहीं आई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। एजेंसी

डॉ. आंबेडकर के हस्तलेखों पर महाराष्ट्र सरकार से मांगा जवाब
बॉम्बे हाईकोर्ट ने बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र सरकार से पूछा कि डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर और ज्योतिबा फुले के मूल हस्तलेखों को संरक्षित के लिए क्या कदम उठा रही है। न्यायमूर्ति पीबी वराले और न्यायमूर्ति एसडी कुलकर्णी की पीठ ने मीडिया में आई खबरों पर स्वत:संज्ञान लेते हुए दिसंबर 2021 में मामला शुरू किया था। सरकार की तरफ से पेश अधिवक्ता पूर्णिमा कंथारिया ने अदालत को बताया कि सरकार जल्द हलफनामा दायर करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed