फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US President Joe Biden invites Ukrainian President Zelenskyy to White House

US: जो बाइडन ने जेलेंस्की को व्हाइट हाउस में बैठक के लिए किया आमंत्रित, यूक्रेन की जरूरतों पर होगी चर्चा

Mon, 11 Dec 2023 05:55 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 11 Dec 2023 05:55 AM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति बाइडन ने यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की को 12 दिसंबर को व्हाइट हाउस आमंत्रित किया है। बाइडन का कहना है कि रूस ने यूक्रेन के खिलाफ मिसाइल और ड्रोन हमले तेज कर दिए हैं। इसलिए अब बैठक अहम हो गई है।

विज्ञापन
US President Joe Biden invites Ukrainian President Zelenskyy to White House
Zelensky and Joe Biden (File Photo) - फोटो : Agency

विस्तार

यूक्रेन के राष्ट्रपति एक बार फिर अमेरिका के दौरे पर आने वाले हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने रविवार को यूक्रेनी राष्ट्रपति को आमंत्रित किया है। बैठक के दौरान दोनों नेता यूक्रेन की ऊर्जा जरूरतों पर चर्चा करेंगे। इस दौरान बाइडन वाशिंगटन और कीव के बीच रिश्तों की मजबूती का संदेश देंगे। बता दें, इससे पहले यूक्रेनी राष्ट्रपति सितंबर में भी अमेरिका के दौरे पर आए थे।
विज्ञापन


यूक्रेन के खिलाफ रूस के हमले तेज
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति बाइडन ने यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की को 12 दिसंबर को व्हाइट हाउस आमंत्रित किया है। बाइडन का कहना है कि रूस ने यूक्रेन के खिलाफ मिसाइल और ड्रोन हमले तेज कर दिए हैं। इसलिए अब बैठक अहम हो गई है। आमंत्रण के संबंध में व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव कैरिन जीन-पियरे ने एक बयान जारी किया। बयान के अनुसार, यूक्रेन के लोगों के प्रति बाइडन ने अमेरिका की अटल प्रतिबद्धता को दर्शा रहे हैं। 
विज्ञापन


इसलिए भी खास है जेलेंस्की की यात्रा
बता दें, जेलेंस्की का अमेरिका दौरा इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि फिलहाल अमेरिका का यूक्रेन सहायता पैकेज कांग्रेस में अटका हुआ है। उम्मीद है कि जेलेंस्की के दौरे के बाद कांग्रेस की कार्यवाही में तेजी आएगी। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो कीव और मॉस्कों के बीच युद्ध शुरू होने के बाद से ही वाशिंगटन यूक्रेन को सैन्य और मानवीय सहायता प्रदान कर रहा है। यूक्रेन के वजह से बाइडन ने रूस के खिलाफ काफी प्रतिबंध भी लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सितंबर में भी की थी यात्रा
सितंबर में पिछली यात्रा के दौरान उन्होंने व्हाइट हाउस में बाइडन से मुलाकात की थी। बाइडन के साथ-साथ जेलेंस्की ने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के तत्कालीन अध्यक्ष केविन मैक्कार्थी, हाउस डेमोक्रेटिक नेता हकीम जेफरीज और अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के प्रतिनिधियों के साथ भी बैठक की थी। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed