{"_id":"674e6d55291e9f3dc70e5503","slug":"us-president-joe-biden-approves-1-billion-dollar-defence-deal-mh-60r-helicopter-2024-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: कार्यकाल खत्म होने से पहले बाइडन का भारत के लिए अहम फैसला, एक अरब डॉलर के रक्षा सौदे को दी मंजूरी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: कार्यकाल खत्म होने से पहले बाइडन का भारत के लिए अहम फैसला, एक अरब डॉलर के रक्षा सौदे को दी मंजूरी
Tue, 03 Dec 2024 08:42 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: नितिन गौतम
Updated Tue, 03 Dec 2024 08:42 AM IST
सार
इस रक्षा सौदे के तहत भारत को अमेरिकी कंपनियों से एमएच-60आर मल्टी मिशन हेलीकॉप्टर और अन्य अहम रक्षा उपकरण मिलेंगे, जिससे भारत की सुरक्षा मजबूत होगी। यह सौदा अनुमानित 1.17 अरब डॉलर का है।
विज्ञापन
पीएम मोदी के साथ जो बाइडन
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडन का कार्यकाल खत्म होने में अब कुछ ही हफ्तों का समय बाकी है। अपना कार्यकाल खत्म होने से पहले बाइडन ने भारत के लिहाज से अहम फैसला लेते हुए एक रक्षा सौदे को अपनी मंजूरी दे दी है। इस रक्षा सौदे के तहत भारत को अमेरिकी कंपनियों से एमएच-60आर मल्टी मिशन हेलीकॉप्टर के अहम रक्षा उपकरण मिलेंगे, जिससे भारत की सुरक्षा मजबूत होगी। यह सौदा अनुमानित 1.17 अरब डॉलर का है। राष्ट्रपति बाइडन ने अपने फैसले की सूचना अमेरिका कांग्रेस को भी दे दी है।
सौदे के तहत भारत को मिलेंगे अहम रक्षा उपकरण
भारत को प्रमुख रक्षा उपकरणों की बिक्री का बाइडन सरकार का फैसला कार्यकाल पूरा होने से कुछ दिनों पहले ही आया है। इस फैसले से भारत को राहत मिली है क्योंकि अगर बाइडन प्रशासन सौदे को मंजूरी नहीं देता तो नई सरकार के गठन के बाद इसकी मंजूरी में और समय लग सकता था। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 20 जनवरी 2025 को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे। इस सौदे के तहत भारत को 30 मल्टीफंक्शन इंफोर्मेशन डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम जॉइंट टैक्टिकल रेडियो सिस्टम भी मिलेंगे। इसमें उन्नत डेटा ट्रांसफर सिस्टम,बाहरी इंधन टैंक, फॉरवर्ड लुकिंग इंफ्रारेड सिस्टम, ऑपरेटर मशीन इंटरफेस, अतिरिक्त कंटेनर आदि मिलेंगे, साथ ही डिजाइन, निर्माण और परीक्षण में भी अमेरिका द्वारा मदद दी जाएगी।
अमेरिका की ये कंपनियां करेंगी हथियारों की सप्लाई
इस सौदे के तहत रक्षा उपकरणों की सप्लाई अमेरिकी रक्षा कंपनी लॉकहीड मार्टिन और मिशन सिस्टम द्वारा की जाएगी। इन हथियारों की बिक्री और तकनीकी सहायता के लिए अमेरिकी सरकार के 20 कर्मचारी और कॉन्ट्रैक्ट कंपनियों के 25 प्रतिनिधि भारत दौरे पर जाएंगे। अमेरिकी सरकार की अधिसूचना में कहा गया है कि इससे अमेरिका के रणनीतिक सहयोगी भारत की रक्षा तैयारियों में मजबूती आएगी।