{"_id":"673aa418d0eb800b490421ad","slug":"us-president-joe-biden-announces-major-climate-initiatives-promises-additional-usd-50-million-to-amazon-fund-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: बाइडन ने किया जलवायु से जुड़ी अहम पहलों का एलान, अमेजन के जंगलों के लिए भी 5 करोड़ डॉलर फंड देने का वादा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: बाइडन ने किया जलवायु से जुड़ी अहम पहलों का एलान, अमेजन के जंगलों के लिए भी 5 करोड़ डॉलर फंड देने का वादा
Mon, 18 Nov 2024 07:49 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, साओ पाउलो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, साओ पाउलो
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Mon, 18 Nov 2024 07:49 AM IST
सार
ब्राजील में जी20 सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे बाइडन ने यहां अमेजन के जंगल का दौरा भी किया। इसी के साथ वह अमेजन जाने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति भी बन गए।
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन।
- फोटो : ANI
विस्तार
जलवायु परिवर्तन को एक कोरी अफवाह मानने वाले डोनाल्ड ट्रंप जनवरी में अमेरिका के राष्ट्रपति का पदभार संभालेंगे। इससे पहले मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडन ने रविवार को इस क्षेत्र में बदलावों को रोकने के लिए कई बड़े एलान कर दिए। बाइडन के यह एलान दक्षिण अमेरिकी देश ब्राजील और दुनिया के पर्यावरण के लिए सबसे अहम माने जाने वाले अमेजन के जंगलों से जुड़े रहे।
बाइडन ने क्या एलान किए?
ब्राजील में जी20 सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे बाइडन ने यहां अमेजन के जंगल का दौरा भी किया। इसी के साथ वह अमेजन जाने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति भी बन गए। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार अमेजन की रक्षा के लिए 5 करोड़ डॉलर के फंड का योगदान देगी। अमेरिका इससे पहले भी इन वर्षावन के लिए 5 करोड़ डॉलर दे चुका है।
बाइडन ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि जलवायु परिवर्तन से लड़ना उनके प्रशासन को परिभाषित करने वाला भी रहा है। उन्होंने जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए चार अहम एलान भी किए। उन्होंने कहा कि अमेरिका का विकास वित्तीय कॉरपोरेशन अमेजन में दोबारा पेड़ों को लगाने के लिए ब्राजीली कंपनी के साथ साझेदारी में रकम देने को तैयार है।
विज्ञापन
उन्होंने 2030 तक ब्राजील को 10 अरब डॉलर की मदद दिलाने और देश के 20 हजार वर्ग मील क्षेत्र को सुरक्षित करने पर भी प्रतिबद्धता जताई। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिकी सरकार ब्राजील के राष्ट्रपति लूला की अमेजन के जंगलों को बचाने की नई पहल- ट्रॉपिकल फॉरेस्ट फॉरेवर फंड का भी समर्थन करेगा।
'जलवायु से जुड़े कदमों के लिए हम छोड़ रहे मजबूत आधार'
बाइडन ने कहा कि यह हम सभी के हित में होगा। इससे अमेरिका को भी उतना ही फायदा होगा, जितना ब्राजील समेत किसी अन्य देश को। उन्होंने कहा कि अपने ग्रह को बचाने की लड़ाई आने वाली पीढ़ियों के लिए मानवता की लड़ाई होगी। उन्होंने कहा कि मैं अपने उत्तराधिकारी और अपने देश के लिए एक मजबूत आधार छोड़ रहा हूं, ताकि अगर जलवायु के लिए कुछ करना हो तो किया जा सके। यह सच है कि कुछ लोग अमेरिका में जारी हरित ऊर्जा क्रांति को नहीं मानेंगे और इसे रोकने की कोशिश करेंगे। लेकिन कोई भी इसे पूरी तरह पलट नहीं पाएगा।

#WATCH | US President Joe Biden says, " I'm proud to be here. The first sitting US President to visit the Amazon forest, to recommit to protect the rain forest like this one...each minute the world is chopping down the equivalent of ten soccer fields worth of forest. That's why… pic.twitter.com/5jlmKSMmqc
— ANI (@ANI) November 17, 2024